Ola Electric Auto Rickshaw: इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स के बाद अब Ola Electric का अगला प्लान सामने आ गया है। अब कंपनी कॉमर्शियल वाहन सेगमेंट में भी अपनी पकड़ को मजबूत करने की तैयारी में है। अब कंपनी भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए मॉडल का नाम ‘ राही’ हो सकता है। माना हा रहा है कि नया इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा डिजाइन और फीचर्स के मामले में एडवांस्ड होगा। ओला राही ई- ऑटो रिक्शा को कर्नाटक के बेंगलुरु में परीक्षण के दौरान पहली बार देखा गया, जिसमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक के बारे में पता चलता है।
डिजाइन और फीचर्स
ओला का नया राही इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा, डिजाइन में स्टाइलिश और मॉडर्न लुक के साथ आएगा और इसलिए यह दूसरे ऑटो रिक्शा से कफी अलग भी नजर आ सकता है।ओला राही को कर्नाटक के बेंगलुरु में परीक्षण के दौरान पहली बार देखा गया। इससे ऑटो रिक्शा के डिज़ाइन और संभावित खूबियों की झलक देखने को मिलती है।
टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल स्पॉट हुआ उसके बारे में कुछ जानकारियां सामने ये हैं।ओला इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में कई पेटेंट डिज़ाइन देखने को मिलते हैं। इसे बड़े ही ध्यान से डिजाइन किया गया है। यह बाजार में मौजूदा 3W वाहनों से अलग नजर आता है।
Ola इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा के फीचर्स
राही नाम से आने वाले Ola इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा में उच्च क्षमता वाली बैटरी होगी जो एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय कर सकेगी। लेकिन कितनी रेंज मिलेगी इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि नये राही में एक शक्तिशाली मोटर होगी जो इसे हाई स्पीड में चलने की अनुमति देगी।
चार्जिंग की बात करें तो नए राही को घर पर या सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। कैबिन की बात करें नए राही का कैबिन और इसकी सीटें आरामदायक होंगी। साथ ही इसमें स्पेस अच्छा मिलेगा।
कब होगा लॉन्च
Ola Electric ने राही के लॉन्च की आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि यह 2024 में लॉन्च होगी। Ola Electric राही के लॉन्च से भारत के इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तगड़ा मुकाबला होगा।
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
1 hr agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines