Electric Scooter : इस साल मार्च महीने में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां की मौज रही। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री काफी अच्छी रही। लेकिन अप्रैल का महीना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों क लिए बेहद खराब रहा है। बिक्री में 76% तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सिर्फ Ola या Ather ही नहीं बल्कि कई बड़ी अन्य टू-व्हीलर कंपनियों की बिक्री में भी भयंकर गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के पीछे फेम-2 सब्सिडी खत्म किए जाने का बड़ा असर दिख रहा है। आइये जानते हैं किस कंपनी को हुआ कितना घाटा।
Ola और Ather का हुआ बुरा हाल
विस्तार से बात करें तो पिछले महीने Ola इलेक्ट्रिक के 33,963 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री हुई, जबकि इसी साल मार्च महीने में कंपनी ने 53,320 स्कूटर बेचे थे। ऐसे में इस महीने कंपनी को 36.30 % का घाटा हुआ है। वहीं Ather को इस बार भारी नुकसान झेलना पड़ा है। इस साल मार्च में कंपनी ने 17,232 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की थी जबकि पिछले महीने कंपनी महज 4,062 यूनिट्स की ही बिक्री कर पाई। यानी इस बार Ather की बिक्री 76.43% तक गिर गई है।
यह भी पढ़ें: नई कार खरीदने से पहले 5 काम जरूर करें, मिलेगी बेस्ट डील और होगी पैसों की बचत
इसके अलावा Ampere की बिक्री में भी 16.52% का घाटा हुआ है, पिछले महीने कंपनी ने 2511 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि इस साल मार्च में कंपनी 3008 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही थी। अन्य इलेक्ट्रिक कंपनियों ने पिछले महीने 9,639 यूनिट्स की बिक्री की थी जबकि इस साल मार्च महीने में 18,547 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
Ather Rizta
यानी इस बार 48.03% का घाटा हुआ है।देखा जाये तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स कंपनियों के लिए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला महीना काफी खराब रहा। उम्मीद जताई जा रही है आने वाले महीनों में बिक्री पहले से बेहतर होगी।
यह भी पढ़ें: इस वजह से Tata Safari और Harrier पर मिल रहा है 1.25 लाख रुपये का डिस्काउंट, जानें
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
12 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
14 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
16 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
18 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines