OLA S1 Pro: ओला ई स्कूटर मालिकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, कंपनी ने स्कूटर बेचते हुए ग्राहकों से चार्जर के भी पैसे लिए थे। लेकिन कंपनी ऐसा नहीं कर सकती थी। अब केंद्र सरकार ने चार्जर के लिए यह पैसे वापस करने को कहा है। यह रकम 9 हजार से 19 हजार रुपये तक है।
कंपनी Fame के तहत सब्सिडी ले रही है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारी उद्योग मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि वित्त वर्ष 2019-20 से लेकर 30 मार्च 2023 तक OLA S1 Pro मॉडल खरीदने वालों को कंपनी चार्जर के नाम पर लिया गया भुगतान वापस करेगी। जानकारी के मुताबिक कंपनी Fame के तहत सब्सिडी ले रही है और इसके नियमों के अनुसार चार्जर का पैसा ग्राहकों से नहीं वसूला जा सकता है।
30 करोड़ रुपये वापस होंगे
ओला कंपनी चार्जर के पैसे वसूल रही थी। इस बारे में केंद्र सरकार को शिकायत मिली थी। बताया जा रहा है कि चार्जर के नाम पर ग्राहकों से लिए गए 130 करोड़ रुपयों का वापसी किए जाएंगे। हालांकि अभी इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है कि यह रकम कैसे और कब तक वापस की जाएगी।
Ola S1 pro में यह खासियत
बता दें Ola S1 और S1 pro दोनों में डुअल-पॉड एलईडी हेडलाइट हैं। इसमें 7.0 इंच का टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। दोनों ई-स्कूटर 12-इंच ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स पर चलते हैं। स्कूटर में 135 Km की ड्राइविंग रेंज है। इसकी टॉप स्पीड 116 Kmph है। करीब छह घंटे में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। इसके सीट की ऊंचाई 792 mm की है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines