Ola Electric: ओला इलेक्ट्रिक 22 मार्च से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों का फ्रंट सस्पेंशन यूनिट फ्री में बदल रहा है। केवल S1 और S1 pro मॉडल के सस्पेंशन बदले जाएंगे। इसके लिए डीलर अभियान चलाएंगे। लोगों को अपने नजदीकी ओला एक्सपीरियंस सेंटर या सर्विस सेंटर पर इसके लिए अपॉइंटमेंट बुक करनी होगी। फिर बारी आने पर स्कूटर लेकर पहुंचाना होगा। 22 मार्च से इसके लिए अपॉइंटमेंट विंडो खोल दी जाएंगी।
अपडेटेड सस्पेंशन यूनिट का पूरी तरह से टेस्ट किया गया है
कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेफ्टी और क्वालिटी में बदलाव किया है। पिछले कुछ माह में सस्पेंशन को लेकर कंपनी के पास शिकायतें आने के बाद यह बदलाव किया गया है। कंपनी के मुताबिक मौजूदा सिंगल-साइडेड फ्रंट फोर्क यूनिट में खराबी नहीं है। अपडेटेड सस्पेंशन यूनिट का पूरी तरह से टेस्ट किया गया है। कंपनी ने हाल ही में स्टेबिलिटी और पावर को और भी बढ़ाने के लिए फ्रंट फोर्क डिजाइन को अपग्रेड किया है।
और पढ़िए –गलियों का बादशाह बना यह E Scooter, जहां से गुजरता है मुड़-मुड़कर देखते हैं लड़के
सीट की ऊंचाई 792 mm की
Ola S1 और S1 pro दोनों में डुअल-पॉड एलईडी हेडलाइट हैं। इसमें 7.0 इंच का टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। दोनों ई-स्कूटर 12-इंच ब्लैक्ड-आउट अलॉय व्हील्स पर चलते हैं। स्कूटर में 135 Km की ड्राइविंग रेंज है। इसकी टॉप स्पीड 116 Kmph है। करीब छह घंटे में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है। इसके सीट की ऊंचाई 792 mm की है।
अभी पढ़ें – टेक – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
44 mins agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
22 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines