Okinawa Ridge Plus: हमें अपने घर के लिए ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए जो हाई रेंज देते हों, जिनकी कीमत कम हो और दमदार पावरट्रेन के साथ आते हों। टू व्हीलर बाजार में एक धाकड़ ईवी है Okinawa Ridge Plus. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 84 Km तक चलता है। स्कूटर की सीट हाइट 735 mm की है, यह हाई एंड स्कूटर दिखने में बेहद अट्रैक्टिव लगता है।
45 Kmph की टॉप स्पीड
इस ईवी स्कूटर में 45 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह स्कूटर दो से तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। Okinawa Ridge Plus में 800 W की हाई पावर मोटर मिलती है, यह स्कूटर को सड़क पर हाई पावर जेनरेट करने में मदद करती है। स्कूटर 1700 W तक हाई पावर निकालता है। यह डुअल कलर स्ट्रीप के साथ आता है।
डैशिंग स्कूटर में फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक
Okinawa Ridge Plus का बाजार में फिलहाल एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह स्कूटर शुरुआती कीमत 73124 हजार रुपये एक्स शोरूम में आता है। इस डैशिंग स्कूटर में फ्रंट और रियर दोनों टायरों पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं, जो इसे सड़क पर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। Okinawa के इस स्कूटर में इलेक्ट्रॉनिक असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम की एडिशन सेफ्टी मिलती है। इससे अचानक टायर के फिसलने की स्थिति में यह टू व्हीलर को रोकने में मददगार है।
स्कूटर में कीलेस स्टार्ट और एंटी थेफ्ट अलॉर्म
यह स्कूटर लिथियम बैटरी के साथ आता है, यह हाई टॉर्क जेनरेट करती है। स्कूटर में कीलेस स्टार्ट, एंटी थेफ्ट अलॉर्म और e-ABS का एडवांस फीचर मिलता है। इसमें ‘Find My Scooter’ का भी फीचर है। जिससे पार्किंग या चोरी होने की स्थिति में स्कूटर को तलाशना आसान है। यह स्कूटर अलॉय व्हील के साथ आता है। स्कूटर में बड़े हैंडलबार के साथ डिजाइनर हेडलाइट दी गई हैं। स्कूटर के फ्रंट में हाई क्लास लुक है। इसमें फुट पेग, साइड स्टैंड और आरामदायक सिंगल सीट मिलती है। इसके हैवी सस्पेंशन भारी लोड के साथ चलने में सक्षम हैं।
संबंधित खबरें
कम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
26 mins agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 hr agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
18 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
19 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
21 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
22 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines