Okinawa Okhi 90: इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का बाजार भारत में लगातार बढ़ रहा है। इसी सेगमेंट में ईवी दोपहिया बनाने वाली कंपनी Okinawa ने अपने धाकड़ स्कूटर Okhi 90 का अपडेट वर्जन लॉन्च किया है। आइए आपको इस स्कूटर के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
चोरों से बचने के लिए एंटीथेफ्ट अलार्म और जीपीएस नेविगेशन
जानकारी के अनुसार नए Okinawa Okhi 90 में चोरों से बचने के लिए एंटीथेफ्ट अलार्म, स्कूटर की लोकेशन पता करने के लिए जीपीएस नेविगेशन और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर में आरामदायक सिंगल सीट और अट्रैक्टिव कलर ऑफर किए जा रहे हैं।
Okinawa Okhi 90 में रिमोट से कंट्रोल
Okinawa Okhi 90 में रिमोट एक्सेस से स्कूटर को कंट्रोल करने के लिए कंपनी ने ओकिनावा कनेक्ट स्मार्टफोन एप्लीकेशन भी लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से ग्राहक स्कूटर के बैटरी लेवल और स्पीड को कहीं से भी देख सकते हैं, फिर चाहे स्कूटर कोई और इस्तेमाल कर रहा हो।
स्कूटर के फ्रंट और रियल दोनों तरफ डिस्क ब्रेक
कंपनी अपने इस नए स्कूटर की डिलीवरी सितंबर 2023 में शुरू करेगी। स्कूटर कंपनी की शुरुआती कीमत 1.86 लाख रुपये एक्स-शोरूम तय की है। Okinawa Okhi 90 में धाकड़ लिथियम आयन बैटरी दी गई है। स्कूटर के फ्रंट और रियल दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। इसमें Assisted Braking System (ABS) सिस्टम है।
एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किलोमीटर तक चलता है
Okinawa Okhi 90 एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किलोमीटर तक चलता है। यह दमदार स्कूटर 90 kmph की टॉप-स्पीड देता है। स्कूटर में इंटेलिजेंट फीचर्स हैं, जिसमें यह संकरी जगहों, पार्किंग स्थल में राइडर को अलर्ट करता है। स्कूटर में 175 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस है जिससे स्कूटर के फिसलने का खतरा कम होता है। स्कूटर की सीट हाइट 803 mm है जिससे कम हाइट वाले भी इसे आसानी से चला सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
6 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
9 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
13 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines