Okaya ferrato disruptor VS Ultraviolette F77: बाजार में ईवी बाइक्स का नया क्रेज है, इनमें स्पोर्टी लुक और हाई स्पीड मिलती है। हाल ही में Okaya की धाकड़ बाइक ferrato disruptor लॉन्च हुई है। इससे पहले Ultraviolette F77 ईवी का अपडेट वर्जन पेश किया गया है।
इन बाइक्स में डिस्क ब्रेक के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। ये बाइक अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती हैं। इन दोनों बाइक में एलईडी लाइट दी गई है। आइए आपको Okaya ferrato disruptor और Ultraviolette F77 की कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Okaya ferrato disruptor में 129 किलोमीटर तक की रेंज
यह बाइक एक बार फूल चार्ज होने पर 129 किलोमीटर तक चलती है। बाइक शुरुआती कीमत 1.60 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जा रही है। इसमें डिजिटल कंसोल दिया गया है। Okaya की इस बाइक में एलईडी हेडलाइट के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर दिया गया है। बाइक की प्री बुकिंग शुरू कर दी गई है। पहले 1000 ग्राहक केवल 500 रुपये देकर कंपनी की वेबसाइट से इसकी बुकिंग कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि इस बाइक का 25 पैसे प्रति किलोमीटर खर्च आता है। इसमें 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।
Ultraviolette F77 महज 7 सेकंड में पकड़ती है स्पीड
यह बाइक सिंगल चार्ज पर लगभग करीब 206 Km तक चलती है। इस बाइक में 140 Kmph तक की टॉप स्पीड है। बाइक के दो वेरिएंट आते हैं। बाइक में 29kW की मोटर और 10.3kWh का बैटरी पैक दिया गया है। बाइक का बेस मॉडल 3.80 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। यह बाइक आठ घंटे में फुल चार्ज होती है, इसका वजन 197 किलोग्राम है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। यह बाइक महज 7 सेकंड में 100 की स्पीड पकड़ लेती है।
ये भी पढ़ें: Bajaj CNG बाइक, इस डेट को होगी लॉन्च, Platina से ज्यादा देगी माइलेज और कीमत…
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines