हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

129km की रेंज के साथ ओकाया की स्पोर्ट्स इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, 25 पैसे में चलेगी

नई फर्राटो डिसरप्टर इलेक्ट्रिक बाइक की रनिंग कॉस्ट सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर है। इसमें 3.97 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 129km दौड़ेगी। इसकी टॉप स्पीड 95kmph है।

विज्ञापन

Ferrato Disruptor electric bike Launch: ओकाया इलेक्ट्रिक ने अपने प्रीमियम ब्रांड ‘Ferrato’ के तहत नई इलेक्ट्रिक बाइक डिसरप्टर (Disruptor) को आज लॉन्च कर दिया है। बाइक का डिजाइन स्पोर्टी है जो यूथ को टारगेट करेगी। सिर्फ 500 रुपये में आप इस बाइक को बुक कर सकते हैं। इस बाइक की कीमत 1.60 लाख रुपये रखी है। इस बाइक की रनिंग कॉस्ट सिर्फ 25 पैसा प्रति किलोमीटर है।

129km की मिलेगी रेंज

कंपनी का दावा है कि नई फर्राटो डिसरप्टर इलेक्ट्रिक बाइक की रनिंग कॉस्ट सिर्फ 25 पैसे प्रति किलोमीटर है। इसमें 3.97 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 129km दौड़ेगी। इसकी टॉप स्पीड 95kmph है। यह बाइक 6.37 kW की पावर और 228 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगी।

स्पोर्टी डिजाइन

इस नई इलेक्ट्रिक बाइक का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है। इसमें फुली डिजिटल स्पीडोमीटर मिलेगा। इसमें एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम, सुपीरियर सस्पेंशन, कंफर्टेबल सीटिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स शामिल किये गये हैं। कंपनी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक बाइक में जबरदस्त पावर, कटिंग एज डिजाइन और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी जैसी खूबियां मिलती हैं।

बेहतर ब्रेकिंग

बाइक का मस्कुलर टैंक इसे स्पोर्टी लुक देने में मदद करता है। इसके फ्रंट में ट्रेडिशनल टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में एक मोनो-शॉक यूनिट देखने को मिलेगी। बाइक के दोनों व्हील में  डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: आखिर भारत में क्यों खूब बिक रही हैं MG की इलेक्ट्रिक कारें? जानें कारण

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें