Okaya Faast VS Vespa Elettrica: टू व्हीलर बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की काफी डिमांड है। इस कड़ी में दो हाई रेंज स्कूटर हैं Okaya Faast और Vespa Elettrica. Okaya में 65 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है वहीं, Vespa 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। आइए आपको दोनों स्कूटरो के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Okaya Faast
इस स्कूटर में 4.4 क्षमता की बैटरी है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 160 km की ड्राइविंग रेंज देता है। इसमें सेफ्टी के लिए व्हील लॉक का फीचर मिलता है। Okaya Faast में 65 km/hr की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें व्हीकल ट्रैकर मिलता है। इसमें रिमोट लॉक और एलईडी लाइटिंग दी गई है। कंपनी स्कूटर के 7 कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है।
Okaya Faast
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
यह स्कूटर शुरुआती कीमत 1.25 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इस स्कूटर में 3 राइड मोड सिटी, स्पोर्ट और इको है। इसमें 2500 पावर की मोटर दी गई है, जो इसे हाई स्पीड देती है। इस स्कूटर में दो वेरिएंट मिलते हैं। इसका टॉप मॉडल बाजार में 1.33 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलती है।
Vespa Elettrica
यह स्टाइलिश स्कूटर ट्यूबलेस टायर और अलॉय व्हील के साथ आता है। यह एक बार फुल चार्ज होने पर 100 km तक चलता है। Vespa Elettrica में मोबाइल कनेक्टिविटी, फ्यूलगेज जैसे सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे। यह सड़क पर 70 km/hr की टॉप स्पीड देता है। यह हाई स्पीड स्कूटर है। इसमें बड़े टायर साइज मिलते हैं।
Vespa Elettrica
200 Nm का टॉर्क मिलेगा
Vespa Elettrica 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इस स्कूटर में 200 Nm का टॉर्क मिलेगा। इसमें मोबाइल कनेक्टिविटी, डिजिटल स्पीडोमीटर और ओडोमीटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। अनुमान है कि यह स्कूटर साल 2024 के मध्य में बाजार में पेश कर दिया जाएगा। इसमें 3600 की मोटर पावर दी जा सकती है। यह शुरुआती कीमत 90000 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। इसमें ड्रम ब्रेक मिलेगी।
संबंधित खबरें
Honda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
12 hrs agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
13 hrs agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
15 hrs agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 day agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
1 day agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
1 day agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
1 day agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
2 days agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
2 days agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines