Combined ब्रेकिंग सिस्टम, 70 Kmph की टॉप स्पीड, Okaya के इस धांसू स्कूटर के दीवाने हैं लोग, जानें फीचर्स
Edited By Amit Kasana

Okaya Faast F2T
Edited By Amit Kasana

Okaya Faast F2T
EV Scooters: इलेक्ट्रिक स्कूटर में हर कोई किफायती कीमत में हाई ड्राइविंग रेंज मांगता है। इसी के मद्देनजर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर निर्माता कंपनी Okaya का धांसू स्कूटर है Faast F2T. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 80 Km तक चलता है।
यह स्कूटर शुरूआती कीमत 85,008 हजार रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। स्कूटर 70 Kmph की टॉप स्पीड देता है। स्कूटर की बैटरी फुल चार्ज होने में करीब पांच घंटे का समय लगता है। स्कूटर में 1200 W की मोटर है जो करीब 2,000 W की अधिकतम पावर देती है।
इस स्कूटर में सेफ्टी के लिए ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें Combined ब्रेकिंग सिस्टम है। इस ब्रेकिंग सिस्टम में जब हम बाएं साइड का ब्रेक लगाते हैं तो रियर व्हील के लॉक होने या फिसलने की संभावना नहीं होती है। ऐसे में चालक सड़क हादसे का शिकार होने से बच सकता है। वहीं, इससे ब्रेक की दूरी को भी घटाया जा सकता है।
Okaya Faast F2T में छह कलर ऑप्शन है। इसमें LED हेडलाइट, बल्ब इंडिकेटर, सिंगल पीस सीट दी गई है। इसमें डिजिटल LCD स्क्रीन है। इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और डुअल रियर शॉक्स सस्पेंशन दिया गया है।
इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: