Electric Scooter: इलेक्ट्रिक स्कूटर इन दिनों हर घर की जरूरत बन गए हैं। घर में हर उम्र के लोग इसे रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक धाकड़ ई स्कूटर है Okaya ClassIQ. यह स्लो मूविंग स्कूटर है जिसे छात्र, बुजुर्ग, नौकरीपेशा, गृहिणी आदि हर किसी की जरूरतों को ध्यान में रखकर कंपनी ने बनाया है।
स्पोर्टी बॉडीवर्क में तैयार किया गया है
ओकाया क्लासआईक्यू को स्पोर्टी बॉडीवर्क में तैयार किया गया है, जिससे यह बेहद अट्रैक्टिव लुक देता है। इसमें शार्प डिजाइन, बड़ी हेडलाइट और हैंडलबार काउल में इंटीग्रेटेड डीआरएल सेटअप मिलता है। बड़ी हेडलाइट से इसमें बोल्ड लुक आता है।
लंबे सफर के दौरान पैरों में कम थकान महसूस होगी
ओकाया क्लासआईक्यू में एक बड़ी, सपाट सिंगल-पीस सीट और काफी जगह वाला फुटबोर्ड भी मिलता है। सिंगल सीट से राइडर को इसमें आरामदायक सफर का आनंद मिलता है। वहीं, फुटबोर्ड का साइज बड़ा होने से यात्री को लंबे सफर के दौरान पैरों में कम थकान महसूस होती है।
1 वेरिएंट और 8 कलर ऑप्शन
Okaya ClassIQ शुरूआती कीमत 79,111 हजार रुपये में मिलता है। इसमें कंपनी 1 वेरिएंट और 8 कलर ऑप्शन देती है। Okaya ClassIQ 250 W की पावर देता है और इसके आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। स्कूटर में बेहद ब्राइट कलर विकल्प मिलते हैं।
टॉप स्पीड 25 kmph और दमदार बैटरी पैक दिया गया
Okaya में 48V 30Ah बा बैटरी पैक है। इसकी टॉप स्पीड 25 kmph की है। यह सिंगल चार्ज पर 70 km तक चलता है। स्कूटर करीब 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। इसमें आगे टेलिस्कॉपिक फ्रॉक्स और पीछे डुअल शॉक्स सस्पेंशन मिलते हैं। वेबसाइट bikewale के अनुसार 3,956 हजार रुपये की डाउन पेमेंट के बाद 2,683 रुपये प्रति माह किस्त पर स्कूटर को खरीद सकते हैं। इसके लिए खरीददार को 36 महीने के लिए 9.5 % ब्याजदर के साथ किस्त देनी होगी। यहां बता दें डाउन पेमेंट में बदलाव से प्रतिमाह किस्त में बदलाव संभव है।
संबंधित खबरें
Hero ने लॉन्च कीं दो नई धांसू बाइक्स, जानें फीचर्स और कीमत
1 day agoBS7 लागू होने पर क्या बंद हो जाएंगी पुरानी कारें? सरकार के नए नियम जान लें
1 day agoकार की रीसेल वैल्यू बढ़ानी है तो अपनाएं ये 5 टिप्स, मिलेगा 30% तक का फायदा!
1 day agoकार के ब्रेक पैड जल्दी घिस रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचकर बढ़ा सकते हैं उनकी
1 day agoगाड़ी का माइलेज अचानक गिरने पर सबसे पहले ये 6 चीजें करें चेक
2 days agoMaruti की कारों पर दिवाली ऑफर, इन मॉडल पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoTesla की कार पहले उल्टी चली, फिर हवा में उड़ी! वीडियो देख नहीं होगा यकीन
2 days agoबाइक की चेन से क्यों आती है खटखट की आवाज? इसे ऐसे करें ठीक
3 days agoमहिंद्रा की पहली CNG SUV लॉन्च, कीमत 10 लाख से भी कम, जानें डिटेल्स
3 days agoकार के इंजन को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये 4 गलतियां!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines