Odysse HyFy: देश में किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर के काफी ऑप्शन अब बाजार में आने लगे हैं ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं। डेली यूज़ के लिए Odysse इलेक्ट्रिक ने भारत में अपना नया सस्ता स्कूटर पेश किया है जिसका नाम ‘Odysse HyFy’ है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टूडेंट्स, प्रोफेशनल्स और डिलीवरी करने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता सकता है। इस लो-स्पीड स्कूटर की कीमत महज 42000 रुपये है। 10 को इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी शुरू होगी, शुरुआती कस्टमर्स को डिस्काउंट और वारंटी बेनेफिट्स का फायदा मिलेगा। आइये जानते हैं क्या खास और नया आपको इस स्कूटर में देखने को मिलेगा।
फुल चार में 89km की रेंज
Odysse HyFy स्कूटर में इसमें लिथियम-आयन और ग्राफीन बैटरी लगी है। सिंगल चार्ज में यह स्कूटर 70-89 km तक की रेंज ऑफर कर सकता है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25kmph है, जिसकी वजह से आप इस स्कूटर को बिना लाइसेंस और हेलमेट के भी ड्राइव कर सकते हैं। फुल चार्ज होन में इस स्कूटर को 4-8 घंटे तक का समय लगता है। इसमें लिथियम इस स्कूटर का कुल वजन 83 किलोग्राम है और इसकी लोड कैपसिटी 150 किलोग्राम हैं। इसमें सिटी ड्राइव, पार्किंग और रिवर्स राइड जैसे मोड हैं।
फीचर्स
Odysse HyFy इलेक्ट्रिक स्कूटर में सामान रखने के लिए अच्छी जगह मिल जाएगी। इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया है जिससे लंबी दूरी करने पर आपको थकान नहीं होगी। इस स्कूटर में LED डिजिटल मीटर भी दिया है जो आपको कई जानकारियां देता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को रॉयल मैट ब्लू, सिरेमिक सिल्वर, ऑरोरा मैट ब्लैक, फ्लेयर रेड और जेड ग्रीन जैसे 5 कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा।
इसमें 215mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 10 इंच के ट्यूबलैस टायर मिलते हैं। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। कुलमिलाकर डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा स्कूटर साबित हो सकता है। इस स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और हर उम्र के ग्राहकों को पसंद आ सकता है।
संबंधित खबरें
सेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 hr agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
18 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
21 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
3 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines