Upcoming Car Launch In October: पितृ पक्ष खत्म होते ही अगले दिन से नवरात्र की शुरुआत हो जाती है. इसके साथ ही देश में फेस्टिव सीजन की भी शुरुआत मानी जाती है. नवरात्रा से लेकर दशहरा और दिवाली तक बाजारों में खरीदारी बढ़ जाती है और इसका सीधा असर ऑटो सेक्टर पर भी देखने को मिलता है. कार खरीदने वालों के लिए इस बार अक्टूबर का महीना खास महीना खास रहने वाला है, क्योंकि कई नई कारें और फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है.
नवरात्र से दिवाली तक कारों की डिमांड
नवरात्र से लेकर दशहरा और दिवाली तक का समय कार कंपनियों के लिए काफी अहम रहता है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नई कार खरीदना पसंद करते हैं. यहीं वजह है कि कंपनियां भी फेस्टिव सीजन से पहले अपने नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी करती हैं. इस बार भी अक्टूबर में कई नई कारेें आने वाली हैं.
हर सेगमेंट में मिलेंगे नए ऑप्शन
इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदने वालों के पास कई तरह के विकल्प होंगे. छोटी कार से लेकर प्रीमियम सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक कार तक कई मॉडल बाजार में आने वाले हैं. यानी अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अक्टूबर में आपके पास चुनने के लिए कई नए ऑप्शन होंगे.
अक्टूबर में आएंगी ये 10 धांसू गाड़ियां
Mercedes-Maybach S-Class
अक्टूबर की शुरुआत Mercedes-Benz के नए मॉडल से होगी. कंपनी 5 अक्टूबर को अपनी मशहूर Mercedes-Maybach S-Class के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने वाली है. लग्जरी सेगमेंट में आने वाली इस कार को नए अपडेट के साथ बाजार में उतारा जाएगा.
Skoda Slavia
Skoda 6 अक्टूबर को अपनी सबसे सस्ती सेडान Slavia को नए अपडेट के साथ लॉन्च करेगी. कंपनी ने हाल ही में इस प्रीमियम सेडान का प्रोडक्शन शुरू होने का ऐलान किया है. फेस्टिव सीजन में यह कार कंपनी के लिए अहम मॉडल हो सकती है.
Honda Elevate
Honda भी 6 अक्टूबर को अपनी पॉपुलर SUV Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर सकती है. यह पहली बार होगा जब इस SUV को बड़ा अपडेट मिलेगा. नए मॉडल में डिजाइन और फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Volvo EX90
स्वीडन की कार निर्माता कंपनी Volvo अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV EX90 को 12 अक्टूबर को लॉन्च करेगी. यह कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है. Volvo EX90 सिंगल चार्ज में 625 किलोमीटर तक की रेंज देती है.
VinFast VF3
वियतनाम की कंपनी विनफास्ट भी इस फेस्टिव सीजन में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार VF3 को भारत में पेश कर सकती है. खास बात ये है कि साइड के मामले में ये कार Maruti Alto से भी छोटी है. कंपनी अक्टूबर में इसे पेश करने की तैयारी में है.
Toyota Glanza
Maruti Suzuki की नई Baleno बाजार में आ चुकी है. अब इसका रीबैज्ड वर्जन Toyota Glanza नए अवतार में आने वाला है. Toyota की यह प्रीमियम हैचबैक 14 अक्टूबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च की जा सकती है.
Audi Q3
Audi Q3 को भी अक्टूबर में लॉन्च की खबरें सामने आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक Q3 का थर्ड जेनरेशन मॉडल 16 अक्टूबर को लॉन्क किया जा सकता है. खास बात यह है कि भारत में आने वाली यह कार लोकली असेंबल की जाएगी.
Hyundai Bayon
Hyundai ने अपनी नई SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनी इसे अक्टूबर में लॉन्च कर सकती है. यह SUV साइज के मामले में Venue से बड़ी और Creta से छोटी होगी. ऐसे में Hyundai के SUV लाइनअप में इसे एक नए विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है.
Tata Aeris EV
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी सबसे सस्ती सेडान Aeris को लॉन्च किया है. अब कंपनी इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर भी काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Aeris EV को अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो इलेक्ट्रिक सेडान सेगमेंट में ये एक नया ऑप्शन होगा.
JSW Jetour T2
JSW Group भी इस फेस्टिव सीजन में भारतीय कार बाजार में एंट्री कर सकता है. खबरों के मुताबिक, कंपनी अपनी पहली कार के तौर पर Jetour T2 को भारत में नए नाम से पेश कर सकती है. इस SUV के जरिए JSW Group ऑटो सेक्टर में अपनी शुरुआत कर सकता है.
कुल मिलाकर अक्टूबर का महीना कार बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. लग्जरी सेडान से लेकर SUV, हैचबैक और इलेक्ट्रिक कार तक कई मॉडल बाजार में आने की तैयारी में हैं. ऐसे में फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने वालों के पास इस बार पहले के मुकाबले ज्यादा नए विकल्प मौजूद रहेंगे.
ये भी पढ़ें- 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
14 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
18 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
21 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoदिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत, पुराने ट्रैफिक चालान हो सकते हैं सेटल, जानें किन्हें मिलेगी राहत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines