Oben Freedom Offer: देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की रेंज और डिमांड दोनों बढ़ रही है। कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए के लिए नए-नए ऑफर्स पेश कर रही हैं। 15 अगस्त के मौके पर Oben Electric ने Freedom Offer पेश किया है। इसं ऑफर के तहत ग्राहक बाइक पर हजारों रुपये बचा सकते हैं। Oben Rorr की कीमत 1.50 लाख रुपये है। आइये जानते हैं इस बाइक पर मिलने ऑफर के बारे में…
Oben ने दिया Freedom Offer
ओबन इलेक्ट्रिक (Oben) ने अपनी Oben Rorr बाइक पर Freedom Offer पेश किया है इस ऑफर के तहत 15 अगस्त तक बाइक को खरीदने पर 25,000 हजार रुपये की बचत का मौका मिल रहा है। Oben Rorr की कीमत 1.50 लाख रुपये है। यानी अभी इस बाइक को खरीदने पर आपको फायदा ही है। आइये जानते हैं बाइक के फीचर्स …
फुल चार्ज में 187km रेंज
Oben Rorr एक पावरफुल स्टाइलिश बाइक है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में 4.4 kWh क्षमता की बैटरी मिलती है जो IP67 रेटिंग के साथ आती है। फुल चार्ज में यह बाइक 187km की रेंज देती है जोकि काफी बढ़िया है। 80% तक चार्ज होने में इसे 2 घंटे का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। सिर्फ 3 सेकेंड में ही 0-40 किलोमीटर की स्पीड पकड़ लेती है।
शानदार फीचर्स
Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक में कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 200mm ग्राउंड क्लियरेंस, 230 mm वाटर वेडिंग के साथ यह ईको, सिटी और हैवोक राइडिंग मोड्स के साथ आती है। यह कनेक्टेड फीचर्स से लैस है। इसके अलावा इसमें राइडर अलर्ट सिस्टम, जियो फेंसिंग थेफ्ट प्रोटेक्शन, जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी बैटरी पर तीन साल या 50 हजार किलोमीटर की वारंटी भी देती है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक का सीधा मुकाबला Revolt RV 400 इलेक्ट्रिक बाइक से है।
क्या वैल्यू फॉर मनी है Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक
जिस कीमत में यह बाइक इस समय ऑफर के साथ आ रही है वो वकाई इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। डिजाइन और फीचर्स के मामले में यह बाइक निराश होने के का मौका नहीं देती। अब चूंकि इस बाइक को हमने टेस्ट नहीं किया है इसलिए इसकी परफॉरमेंस के बारे में टिप्पणी करना फिलहाल सही नहीं होगा।
डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। और हां अगर आप पूरे महीने इसे इस्तेमाल करते है तो आप पायेंगे कि पेट्रोल से चलने स्कूटर या बाइक से यह कितनी किफायती है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने से पहले एक बार इसकी टेस्ट राइडर जरूर करें।
यह भी पढ़ें: नई Maruti Suzuki Swift खरीदने वालों की मौज! मिल रहा है सबसे बड़ा डिस्काउंट
संबंधित खबरें
Honda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
16 hrs agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
20 hrs ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
23 hrs agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
1 day agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
1 day agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
1 day agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
1 day agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
2 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
2 days agoबारिश के बाद कार के ब्रेक से क्यों आती है अजीब आवाज? इन संकेतों को नॉर्मल समझकर भूलकर भी न करें नजरअंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines