Oben Rorr: भारतीय इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता कंपनी Oben इलेक्ट्रिक ने अपनी Oben Rorr बाइक पर काफी अच्छा ऑफर दिया है। इस ऑफ़र को जानने के बाद आपका भी मन इस बाइक को खरीदने का करेगा। कंपनी ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। Oben Rorr इलेक्ट्रिक बाइक पर पूरे 39,999 रुपये का बड़ा डिस्काउंट दिया है। इस बाइक की कीमत 1.50 लाख रुपये है। डिस्काउंट के बाद इस बाइक की कीमत 1.10 लाख रुपये हो गई है। आइये जानते हैं बाइक के फीचर्स के बारे में…
100 ग्राहकों को मिलेगा फायदा
Oben Electric ने इस ऑफर का फायदा पहले 100 ग्राहकों को दिया है। कंपनी को इस बाइक के लिए अभी तक 21,000 बुकिंग्स मिल चुकी हैं। लेकिन अभी तक इसकी सिर्फ 129 बाइक्स बिक पाई हैं। पिछले महीने इस बाइक की 19 यूनिट्स और अप्रैल में 20 यूनिट्स ही बिकी। भले ही बिक्री की रफ़्तार अभी स्लो जरूर है लेकिन कंपनी को उम्मीद है कि इस ऑफर के बाद बिक्री में इजाफा होगा।
टॉप फीचर्स
ओबेन रोर (Oben Rorr) इलेक्ट्रिक बाइक में कनेक्टिविटी फीचर्स की भरमार है। बाइक का डिजाइन बेहद स्पोर्टी है। इस बाइक की बॉडी एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्ड है। बाइक को इस तरह से डिजाइन किया है ताकि राइडिंग के दौरान हीट एक्सचेंज में मदद मिले। ऐसे में बाइक की परफॉरमेंस भी डाउन नहीं होती और आपको मिलती है स्मूथ राइड।
इस बाइक में मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये आप अपना स्मार्टफोन भी कनेक्ट कर सकते हैं जिसके बाद आपको मेंटेनेंस अपडेट, राइड डिटेल्स, चार्जिंग स्टेशन लोकेटर, बैटरी स्टेटस, ऑन-डिमांड सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी फीचर्स मिलेंगे। ये सभी फीचर्स डेली यूज़ के लिए काफी बेहतर साबित हो सकते हैं। ग्राहकों की सहूलियत के लिए इस बाइक की बैटरी पर 3 साल या 50,000 किलोमीटर की वारंटी मिल रही है इसके अलावा इसकी मोटर पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है साथ ही 3 सर्विस फ्री भी मिल रही हैं।
बैटरी और रेज
Oben Rorr में IP67 रेटिंग वाली 4.4 kWh की बैटरी दी जाती है। 2 घंटे में यह बाइक 80% चार्ज हो जाती है और फुल चार्ज पर यह बाइक 187 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। इसमें Eco, City और Havoc मोड्स मिलते हैं। इस बाइक को 0-40 किलोमीटर की रफ़्तार पकड़ने के लिए सिर्फ 3 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 200mm का है जबकि 230mm वाटर वेडिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह एक बेहतर बाइक है जो डेली यूज़ के लिए बेस्ट है।
यह भी पढ़ें: 60 Km की माइलेज, 125cc इंजन, ये 5 फुल पैसा वसूल बाइक्स बन सकती हैं आपकी पसंद
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
2 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
22 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines