Oben Rorr Bike: मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक बाइक का बड़ा क्रेज है। कंपनियां भी युवाओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही। इसी कड़ी में आती है बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक की नई बाइक Oben Rorr Electric Motorcycle.
oben rorr
अगले माह जनवरी 2023 में यह बाइक बाजार में उपलब्ध होगी। वैसे कंपनी ने कुछ समय पहले ही अपनी इस बाइक से पर्दा उठाया था। तभी से बाइक लवर्स के बीच यह चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन अब इसके बाजार में उपलब्ध होने का समय आ गया है। कंपनी के मुताबिक जनवरी 2023 से वह इसकी डिलीवरी शुरू कर रही है। फिलहाल इसकी अब तक 17000 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी हैं।
और पढ़िए – BMW CE 04 Electric Scooter जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और रेंज
अब एक नजर में आइए जानते हैं Oben Rorr Electric के Features and Specifications
Oben Rorr को सिंगल चार्ज करने के बाद आप कुल 200km की दूरी तय कर सकेंगे। यानी अगर आप दिल्ली में रहते हैं और गुरुग्राम नौकरी करते हैं तो एक बार चार्ज करने में आप बेहद आसानी से आवाजाही कर पाएंगे। फिलहाल शुरूआत में कंपनी ने इसे केवल 9 शहरों के लोगों के लिए उपलब्ध करवाया है। इनमें बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर और दिल्ली शामिल हैं।
इसलिए युवाओं के दिल की धड़कन, यह है खासियत
- 4.4 kWh की लिथियम-आयन बैटरी पैक
- 13.4 bhp की पावर और 62Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी
- एक बार चार्ज करने पर 200 किमी का रेंज देगी
- 0 से 40 किमी प्रतिघंटा की स्पीड तक आने में महज 3 सेकेंड का समय लेगी
- टॉप स्पीड 100 किमीप्रतिघंटा है
Tata Nano EV: अलग अवतार के साथ वापस लौट रही है टाटा नेनो, ये बातें आई सामने
इन रंगों में मिलेगी
इसमें नेविगेशन, टेलीफोनी, वाहन डायग्नोस्टिक्स, कनेक्टेड तकनीक, ड्राइवर अलर्ट सिस्टम है। जानकारी के मुताबिक यह हवॉक मोड में 100 किमी, सिटी मोड में 120 किमी और इको मोड में 150 किमी की रेंज देगी। बाइक एक्स्पर्ट कहते हैं कि इसका सीधा मुकाबला बाजार में पहले से मौजूद Revolt RV400, Ola S1, आदि बाइकों से होगा। टेस्ट राइड के लिए 999 रुपये देकर प्री बुकिंग करवा सकते हैं। कंपनी अपनी वेबसाइट पर इसकी बुकिंग ले रही है। यह रेड, येलो और ब्लैक रंग में उपलब्ध है। दिल्ली में इसका सबसे कम एक्स शोरूम प्राइज 1,02,999 रुपये और सबसे अधिक महाराष्ट्र में 1,25,000 रुपये एक्स शोरूम प्राइज रखा गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines