इंडियन EV में तेजी से उभरती कंपनी Numeros Motors ने अपना दूसरा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ‘n-First’ आज बेंगलुरु में लॉन्च किया है. यह वाहन परंपरागत कैटेगरी और लेबल से परे है यानी यह न सिर्फ बाइक की स्थिरता देता है बल्कि स्कूटर जैसी सुविधा भी. लॉन्च ऑफर के तहत शुरुआती 1,000 खरीदारों के लिए इसकी कीमत 64,999 रुपये रखी गई है.
डिजाइन और स्टाइल- ‘Change Your Vibe’ थीम के साथ
‘n-First’ को भारतीय इंजीनियरिंग और इटैलियन डिजाइन हाउस Wheelab के सहयोग से तैयार किया गया है. इसका डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है- स्टाइलिश, मॉडर्न और शहरी जरूरतों के मुताबिक. इसका टैगलाइन “Change Your Vibe” इस बात की ओर इशारा करता है कि कंपनी का मकसद सिर्फ इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचना नहीं, बल्कि लोगों की सोच और सफर का तरीका बदलना है.
पांच वैरिएंट्स और दो कलर ऑप्शन
यह ईवी कुल पांच वैरिएंट्स में उपलब्ध होगी- जिनमें 2.5 kWh और 3.0 kWh बैटरी वाले मॉडल शामिल हैं. इसके रंगों में ट्रैफिक रेड (Traffic Red) और प्योर व्हाइट (Pure White) विकल्प दिए गए हैं. टॉप वैरिएंट 3kWh i-Max+ में 109 किलोमीटर की IDC रेंज मिलती है, जबकि 2.5 kWh वाले मॉडल (Max और i-Max) 91 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं.
पावरफुल मोटर और चार्जिंग टाइम
इस टू-व्हीलर में PMSM मिड-ड्राइव मोटर दी गई है जो स्मूद एक्सेलरेशन और बेहतर एनर्जी एफिशिएंसी देती है. इसमें चेन ट्रांसमिशन तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. 2.5 kWh मॉडल को 0 से 100% चार्ज होने में करीब 5-6 घंटे और 3.0 kWh मॉडल को 7-8 घंटे लगते हैं. साथ ही, इसमें OTA (Over-the-Air) अपडेट्स की सुविधा है जिससे सॉफ्टवेयर अपने आप अपडेट होता रहेगा.
मजबूती और परफॉर्मेंस की गारंटी
कंपनी ने दावा किया है कि ‘n-First’ को भारत की सबसे कठिन परिस्थितियों में टेस्ट किया गया है- जैसलमेर की गर्मी से लेकर मनाली की ठंड तक. यह शहरी सड़कों और खराब रास्तों पर भी शानदार परफॉर्मेंस देता है. इसके 16-इंच के बड़े व्हील्स इसे अतिरिक्त स्थिरता और कंट्रोल प्रदान करते हैं.
स्मार्ट फीचर्स और सेफ्टी
‘n-First’ में इनबिल्ट IoT प्लेटफॉर्म और मोबाइल ऐप दी गई है. इससे यूजर live location tracking, geo-fencing, remote locking, theft और tow detection, और thermal management system जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐप यूजर्स को राइड एनालिटिक्स और सुरक्षा अलर्ट भी भेजती है.
बुकिंग और उपलब्धता
Numeros Motors की यह नई ईवी अब बुकिंग के लिए उपलब्ध है. इच्छुक ग्राहक numerosmotors.com पर जाकर अपनी बुकिंग कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि यह भारत के शहरी ईवी बाजार में एक नया ट्रेंड सेट करने जा रही है.
ये भी पढ़ें- Royal Enfield Bullet 650: क्लासिक लुक में 650cc की नई ताकत, जानें इसकी 5 खास बातें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
9 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
13 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
15 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
16 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines