हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अब Maruti की सभी Hatchback, Sedan और SUV कारों में होगा यह सेफ्टी फीचर

विज्ञापन
file photo

Maruti Cars: मारुति सुजुकी कार अपनी किफायती कीमत और हाई माइलेज के लिए जानी जाती है। कंपनी ने अब अपनी कारों की सेफ्टी को पहले से ओर इम्प्रूव किया है। अब Maruti की सभी Hatchback, Sedan और SUV कारों में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) का फीचर होगा।

रियल ड्राइविंग एमिशन के अनुसार अपडेट किया

1 अप्रैल से BS6 फेज 2 के नियम लागू हुए हैं। इसी को ध्यान में रखकर Maruti ने अपने सभी वाहनों में रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) नियमों के अनुरूप अपडेट किया गया है। अब मारुति सुजुकी की कारें एडवांस ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स (OBD) सिस्टम से लैस हैं, जो कि रियल टाइम में वाहन के इमिशन कंट्रोल सिस्टम की लगातार निगरानी करता है।

इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के मुख्य तकनीकी अधिकारी सी. वी. रमन ने कहा, हम हमेशा अपने वाहनों से उत्सर्जन को कम करने के लिए नए और नए तरीके खोज रहे हैं। चाहे वह एडवांस डुअल जेट, डुअल वीवीटी तकनीक, प्रोग्रेसिव स्मार्ट हाइब्रिड या इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक हाइब्रिड सिस्टम हो। हम लगातार इस प्रयास में हैं ताकि हमारे वाहनों से होने वाला उत्सर्जन कम से कम हो।

विज्ञापन

क्या है ईएससी और कैसे करता है काम

जब कार किसी टर्न या ऐसी स्थिति में हो जब चालक का कंट्रोल उस पर खत्म हो जाए तो ईएससी वाहन को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह सेंसर पर काम करता है। सेंसर के जरिए ईएससी को यह जानकारी मिलती है कि किसी वाहन को कितनी स्पीड में चलाया जा रहा है और अगर उसके कंट्रोल खोने का खतरा है तो उसके ब्रेक और स्टेयरिंग को कंट्रोल किया जाए।

ऐसे समझें ईएससी का गणित

जब आप कार चला रहे होते हैं और उसे अचानक मोड़ देते हैं या अचानक ब्रेक लगते हैं तो ESC कार के अलग-अलग पहियों पर एक सामान ब्रेक न लगाकर, जरुरत के मुताबिक कम ज्यादा ब्रेक लगाकर उसे फिसलने से बचा लेता है। जैसे ही राइडर कार को स्टार्ट कर के कहीं के लिए निकलता है ये फीचर एक्टिव हो जाता है। यह स्पीड सेंसर के जरिये कार की स्पीड और स्टीयरिंग की निगरानी करता है। जब कार कंट्रोल खोने लगती है तो यह उसे कंट्रोल करना स्टार्ट कर देता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola