November Upcoming Cars: गजब के फीचर्स और लुक के साथ नवंबर में आ रही हैं ये 5 कारें, यहां देखें लिस्ट

Upcoming Cars in November, Upcoming Cars India

November Upcoming Cars: साल 2022 देखते ही देखते खत्म होने जा रहा है। इस साल के 11वें महीने यानी नवंबर की शुरुआत हो चुकी है। 2022 के शुरुआत से ही ऑटो मोबाइल की दुनिया में एक से बढ़कर एक धांसू लुक और फीचर्स की कारों ने एंट्री ली।

विज्ञापन

इस साल कंपनियों का सबसे ज्यादा झुकाव इलेक्ट्रिक सेगमेंट के साथ बेहतर तकनीक की कारों की ओर ज्यादा दिखा। इसके अलावा पेट्रोल, सीएनजी और डीजल की भी कई कारें मार्केट में पेश की जा रही है। आगामी दिनों यानी नवंबर के महीने (November Upcoming Cars 2022) में भी कई कारों को देखा जा सकेगा, जिनमें टोयोटा, एमजी जैसी कंपनियों की कारें शामिल होंगी।

विज्ञापन

आज हम आपको नवंबर में अपकमिंग कारों की लिस्ट बताने जा रहे हैं। इनमें शामिल 5 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं कि वो किस तरह की और किस दिन लॉन्च हो सकती है। आइए जानते हैं।

जीप ग्रैंड चेरोकी (Jeep Grand Cherokee)

जीप ग्रैंड चेरोकी एक फ्लैगशिप SUV Car होगी, जिसे नवंबर में लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भारतीय बाजार जीप इस एसयूवी कार को 11 नवंबर, 2022 को पेश करेगी। इसमें 2.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 8 स्पीड स्टैंडर्ड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।

विज्ञापन

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस (Toyota Innova Hycross)

टोयोटा की इनोवा हाइक्रॉस, नेक्स्ट जेनरेशन इनोवा कार है। बताया जा रहा है कि टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस को 15 नवंबर, 2022 के बाद लॉन्च किया जा सकता है। 3-रो MPV मोनोक्यू चेसिस पर आधारित ये कार फ्रंट-व्हील ड्राइव मैकेनिजम के साथ आ सकती है।

एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट (MG Hector facelift)

एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट का नया अवतार कई नए बदलावों के साथ आएगा। इस कार को भी नवंबर के आखिरी तक पेश किया जा सकता है। हालांकि, इसे अक्टूबर में भी लॉन्च करने की उम्मीद थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि नवंबर में एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जाएगा। इस कार का डिजाइन पहले से अलग देखने को मिलेगा। इसमें बड़ी ग्रिल और 14 इंच की नई टचस्क्रीन इंफोसिस्टम भी देखा जा सकेगा।

विज्ञापन

बीवाईडी एट्टो 3 (BYD Atto 3)

बीवाईडी एट्टो 3 एक इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी की ओर से इस कार से पर्दा तो हटा दिया गया है, लेकिन इसकी कीमत और अन्य जानकारी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

प्रविग इलेक्ट्रिक एसयूवी (Pravaig Electric SUV)

प्रविग इलेक्ट्रिक एसयूवी को 25 नवंबर, 2022 के दिन लॉन्च किया जाएगा। इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी कार को बेंगलुरु स्थित एक स्टार्ट-अप कंपनी ने तैयार किया है। इसमें एलईडी लाइट बार समेत ट्विन सनरूफ सेटअप मिलेगा। कंपनी का दावा है कि इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को फुल चार्ज करने के बाद 500 किलोमीटर से ज्यादा चलाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ