इनोवेशन डिजाइन और दमदार साउंड के साथ आते हैं नथिंग के बड्स और नेकबैंड

Nothing CMF Buds पहली ही नज़र में इम्प्रेस करने में सफल होते हैं। डिजाइन के मामले में इंडिया में मौजूदा दूसरे बड्स से थोड़े अलग नज़र आते हैं। चार्जिंग केस काफी लुभावना है।

Nothing CMF

Nothing CMF

विज्ञापन

हाल ही में Nothing ने अपने CMF ब्रांड के तहत बड्स और नेकबैंड प्रो ईयरफोन को बाजार में उतारा था। वैसे तो भारत में कई ब्रांड्स पहले से ही बड्स और नेकबैंड बना रहे हैं लेकिन Nothing के इन दोनों प्रोडक्ट्स में इनोवेशन डिज़ाइन देखने को मिलता है। दावा किया गया है कि इनमें आपको बेहतर साउंड एक्सपीरियंस भी मिलेगा। इतना ही नहीं इनकी कीमत भी 3000 रुपये से भी कम है। क्या ये वाकई दमदार प्रोडक्ट हैं ? आइये जानते हैं…

Advertisment

CMF Buds

Nothing CMF Buds पहली ही नज़र में इम्प्रेस करने में सफल होते हैं। डिजाइन के मामले में इंडिया में मौजूदा दूसरे बड्स से थोड़े अलग नज़र आते हैं। चार्जिंग केस काफी लुभावना है। इनमें  चार HD माइक्रोफोन्स मिलते हैं। अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी मिलती है। इसके अलावा क्लियर वॉयर टेक्नोलॉजी, और एक एडवांस्ड विंड नॉयस रिडक्शन एग्लोरिद्म दिया गया है, जिसकी वजह से कॉल के दौरान आवाज़ एक दम क्लियर रहती है।

खास बात ये है कि  बड्स में 12.4mm के बायो-फाइबर ड्राइवर्स लगे हैं। बड्स तेजी से आपके फोन से कनेक्ट हो जाते हैं। इनमें कुल 6 माइक दिए हैं । साउंड क्वालिटी वाकई दमदार है लेकिन लाउड नहीं है। 10 मिनट चार्ज करने पर यूज़र्स 6.5 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं । ओवरआल डिजाइन से लेकर साउंड और बैटरी लाइफ काफी बेहतर है। इनकी कीमत 2,499 रुपये है।

विज्ञापन

CMS Neckband Pro

विज्ञापन

हायब्रिड एएनसी टेक्नोलॉजी के साथ नथिंग के नेकबैंड साउंड की वजह से आपको पसंद आएगा। डिजाइन के मामले में ये थोड़ा निराश करते हैं। इसमें 13.6mm के डायाफ्राम ड्राइवर मिलते हैं जिनका साउंड काफी दमदार हैं। इसमें अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी मिलती है।

ये 50dB तक की नॉयस कैंसिलेशन ऑफर करते हैं। ये IP55 रेटिंग के साथ आते हैं जिसकी वजह से पानी, पसीना और धूल से बचाव होता है। एक बार चार्ज करने पर 37 घंटे तक चलाया जा सकता है। ये फास्टचार्जिंग सपोर्ट करते हैं।सिर्फ 10 मिनट चार्ज करके और ANC को ऑफ करके इस्तेमाल करने पर 18 घंटे की बैटरी लाइफ मिल जाती है। इस नैक बैंड ककी कीमत 1,799 रुपये है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ