टोल टैक्स को लेकर एक खबर तेजी से फ़ैल रही है कि अब दोपहिया वाहन चालकों को टोल देना होगा। कई मीडिया हाऊसेस में इस तरह की खबर चालान शुरू कर दिया। यह खबर आग की तरह तेजी से फैलने लगी। इसी बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल अकाउंट पर इस खबर को फर्जी बताते हुए कहा कि “कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।“
आपको बता दें कि आज दिन से टोल को लेकर यह खबर तेजी से फ़ैल रही थी, लेकिन ख़ुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस खबर को पूरी तरफ से अफवाह बताया है। दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी तरह का कोई टोल नहीं देना होगा।
देश में 1057 NHAI टोल
इस समय देश में कुल 1057 NHAI टोल हैं। जो कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले हुए हैं इसमें करीब 78 टोल तो आंध्र प्रदेश में ही हैं। बिहार में नेशनल हाईवे के 33 टोल हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 123 टोल प्लाजा हैं। इस डेटा की जानकारी टोल इर्न्फोमेशन सिस्टम के रिकॉर्ड के मुताबिक हमने आपको दी है।
3000 रुपये का पास
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अभी हाल ही में टोल को लेकर एक नई योजना का ऐलान किया था। जिसमें पूरे साल के लिए 3000 रुपये का पास बनेगा और 200 यात्राएं की जा सकती है। यह योजना अभी सिर्फ NHAI और NE के टोल प्लाजा पर ही मान्य होगा। स्टेट हाइवे के अंतर्गत आने वाले टोल बूथ पर यह पास नहीं चलेगा। 15 अगस्त से इस योजना की शुरुआत होगी।
यह भी पढ़ें: सावधान! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लेने जा रहे हैं? कहीं इस फ्रॉड का ना हो जाएं शिकार
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines