दिल्ली में 15 साल पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 90% CNG बसें भी हटेंगी

No fuel to 15 year old vehicles: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया है ऐलान किया है कि 1 अप्रैल से 15 साल से ज्यादा पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा

No Fuel

No fuel to 15 year old vehicles: दिल्ली शहर में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। जिसे रोकने के लिए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया है ऐलान किया है कि 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल गाड़ियों और 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल गाड़ियों को पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं मिलेगा। सरकार की मानें तो इस कदम से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। सरकार के इस फैंसले से लाखों लोग होंगे प्रभावित।

विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर लगेंगे गैजेट्स

सरकार, दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर ऐसे गैजेट्स लगाएगी, जो पुरानी गाड़ियों की पहचान कर सकेंगे। 80 प्रतिशत पेट्रोल पंपों पर यह लग चुके हैं। बाकी पर 1 अप्रैल से पहले ही लग जाएंगे। आपको बता दें कि इसके लिए टीमें बनाई जा रही हैं, जो ऐसी गाड़ियों की पहचान करेंगी और उन्हें दिल्ली से बाहर करेंगी। इतना ही नहीं बाहर से आने वाली गाड़ियों को दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

सरकार इस बारे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को सूचित भी करेगी। साथ ही बाद मंत्रालय शहर के सभी 425 से ज्यादा पेट्रोल पंप मालिकों को इस बारे में जानकारी दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में करीब 55 लाख पेट्रोल और डीजल गाड़ियां हैं, जिसमें करीब 66% टू-व्हीलर और 54% फोर व्हीलर वाहन हैं जो इस नियम के दायरे में आयेंगे।

विज्ञापन

90% CNG बसें भी हटेंगी

दिल्ली सरकार का टारगेट दिसंबर 2025 तक शहर में चलने वाली लगभग 90% CNG बसों को हटाकर उनकी जगह इलेक्ट्रिक बसें चलाना है। ऐसा करने से प्रदूषण पर रोक ल्रेगी और परिवहन व्यवस्था बेहतर होगी। नए नियमों को लागू करने के लिए कई पेट्रोल पंपों पर AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे उन गाड़ियों की पहचान करते हैं, जिनके पास प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र नहीं है। दिल्ली सरकार पुरानी गाड़ियों की पहचान करने के लिए टीमें भी तैनात करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ