अप्रैल का महीना अभी शुरू ही हुआ है लेकिन गर्मी तेजी से पड़ने लगी है। दिन में मौसम काफी गर्म हो जाता है। गर्मी में वाहनों में आग लगने से लेकर टायरों के ब्लास्ट होने की घटनायें सामने आ रही हैं। वहीं गर्मी में टायरों की सेफ्टी के लिए नॉर्मल हवा की जगह नाइट्रोजन हवा भरवाने के लिए कहा जाता है। अगर आप लंबी दूरी पर कार से जा रहे हैं तो भी आपको टायरों में नाइट्रोजन हवा भरवाने की सलाह दी जाती है। अब इसके पीछे क्या कारण है और इससे क्या फायदे मिलते हैं? इन सबके के बारे में हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।
लीक नहीं होती नाइट्रोजन हवा
अगर आप टायरों में नाइट्रोजन हवा भरवाते हैं तो ये जल्दी से लीक नहीं होती और लम्बे समय तक टायर में रहती है। जबकि नॉर्मल हवा बार–बार लीक होती रहती हैं जिसकी वजह से हर हफ्ते आपको फिर से हवा भरवानी पड़ती है।
सिकुड़ते नहीं हैं टायर
जिन टायरों में नॉर्मल हवा भरी होती है और वाहन पर जब लोड ज्यादा पड़ता है तो हीट जनरेट होती है जिसकी वजह से नुकसान होता है और टायर के फटने की संभावना बढ़ जाती है। जबकि नाइट्रोजन हवा के साथ ऐसा नहीं होता है। नाइट्रोजन का ट्रेम्प्रेचर कम होता है। टायर सिकुड़ता नहीं है। इसे में टायरों की परफॉरमेंस भी बढ़ जाती है।
नहीं होता जंग लगने का खतरा
जिन टायरों में नाइट्रोजन हवा भरी होती है, उनकी रिम में जंग लगने का खतरा नहीं होता। जबकि जिन टायरों में नॉर्मल हवा भरी होती है उन टायरों के अंदर नमी भी रहती है। नमी होने की वजह से रिम(व्हील) को जंग लगने का खतरा बना रहता है और लाइफ भी कम हो जाती है। रिम जल्दी खराब हो जाते हैं।
मिलती है बेहतर माइलेज
एक्सपर्ट का मानना है कि ये नाइट्रोजन हल्की होती है और इसी वजह से गाड़ी की परफॉरमेंस काफी बेहतर हो जाती है साथ इंजन पर लोड कम पड़ता है जिसकी वजह से फ्यूल की खपत कम होती है और जबरदस्त माइलेज मिलती है।
टायरों की लाइफ बढ़ती है
जिन टायरों में नाइट्रोजन हवा भरी होती है, उन टायरों की लाइफ काफी अच्छी हो जाती है। टायर ख़राब नहीं होते साथ ही सिटी से लेकर हाईवे पर भी आपको बढ़िया परफॉरमेंस मिलती है।
यह भी पढ़ें: मारुति ने दिया ग्राहकों को तोहफा! इन कारों पर 1.40 लाख का डिस्काउंट
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
33 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines