Nitrogen air in tyres: गर्मी में गाड़ी के टायरों में नाइट्रोजन हवा को काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसे टायरों की लाइफ बढ़ती है। नाइट्रोजन से भरे टायर कम हीट होते हैं। गर्मी हो या, कार हो या बाइक… टायरों में नाइट्रोजन हवा भरवाने से टायर को कभी कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि गाड़ी की परफॉरमेंस भी काफी बेहतर बनती है साथ ही टायरों की लाइफ भी बढ़ती है। आजकल कुछ पेट्रोल पंप पर फ्री में इस हवा को डाला जाता है जबकि कुछ जगह पर इसके लिए चार्ज देना पड़ता है। यहां हम आपको नाइट्रोजन हवा के फायदे और नुकसान बता रहे हैं ।
अक्सर सुनने और देखने में आता है कि हाईवे पर गाड़ी के टायर्स फट जाते हैं। अगर गाड़ी के टायर्स नए हों तब टायर के फटने के चांस काफी हद तक कम हो जाते हैं, लेकिन अगर टायर्स पुराने है या उनके लाइन्स पड़ने लगी हैं तब मामला थोड़ा गंभीर हो जाता है।
इतना ही नहीं अगर टायर्स में हवा सही न हो तो भी टायर्स के फटने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप रेगुलर टायर्स में नाइट्रोजन हवा डलवाते हैं तो गाड़ी की परफॉर्मेंस बेहतर होगी और टायर्स की लाइफ भी बढ़ जायेगी साथ ही टायर्स के फटने के चांस नहीं होंगे।
हर मौसम में बेहतर
एक्सपर्ट के मुताबिक नॉर्मल हवा की तुलना में नाइट्रोजन हवा ठंडी रहती है। जिसकी वजह से हर मौसम में टायर्स सही रहते हैं। टायर्स की उम्र बढ़ती हैं और बेहतर माइलेज भी मिलती है।
रिम खरब नही होती
नाइट्रोजन हवा भरी रहती है उनकी रिम को भी कोई नुकसान नहीं होता है, क्योंकि जहां नॉर्मल हवा में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से नमी बढ़ जाती है और रिम को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए नाइट्रोजन हवा का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे टायर और रिम दोनों ही सेफ रहेंगे। खास बात ये भी है नाइट्रोजन हवा जल्दी से लीक नहीं होती और लम्बे समय तक टिकी रहती रहती है।
ब्लास्ट होने का खतरा कम
जिन टायर्स में नाइट्रोजन हवा भरी रहती है, उनके फटने की संभावना करीब 90% तक कम हो जाती है। हाइवे पर टायर्स सुरक्षित रहते हैं क्योंकि टायर्स का तापमान नॉर्मल रहता है। साथ ही आपको सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव भी मिलता है।
नाइट्रोजन हवा के इतने फायदे हैं लेकिन यह हर जगह फ्री नहीं मिलती। कुछ पेट्रोल पंप वाले इसके लिए चार्ज करते हैं जबकि सर्दियों में टायरों के लिए नाइट्रोजन अच्छा है। इस हवा के रेगुलर इस्तेमाल से गाड़ी की ओवरआल पेर्फोर्मंस बेहतर बनती है।
यह भी पढ़ें: 32Km का माइलेज! सबसे अलग फीचर्स, लॉन्च के लिए तैयार Maruti की नई कार
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
41 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines