Nitrogen Air: इस समय गर्मी काफी तेज पड़ रही है और अक्सर हाईवे पर गाड़ी के टायर्स फटने की घटना सामने आती रहती है। अगर गाड़ी के टायर्स नए हों तब टायर के फटने के चांस काफी हद तक कम हो जाते हैं, लेकिन अगर टायर्स पुराने है या उनके लाइन्स पड़ने लगी हैं तब मामला थोड़ा गंभीर हो जाता है।
इसके अलावा यदि टायर्स में हवा सही न हो तो भी टायर्स के फटने की संभावना बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप रेगुलर टायर्स में नाइट्रोजन हवा डलवाते हैं तो गाड़ी की परफॉर्मेंस बेहतर बनेगी साथ ही टायर्स की लाइफ भी बढ़ जायेगी और इनके फटने के चांस न के बराबर होते हैं।
नाइट्रोजन हवा होती है हर मौसम में बेहतर
एक्सपर्ट के मुताबिक नाइट्रोजन हवा नॉर्मल हवा की तुलना में ज्यादा ठंडी रहती है। जिसकी वजह से टायर्स हर मौसम में सही रहते हैं। टायर्स की लाइफ बढ़िया रहती है और बेहतर माइलेज भी मिलती है।
ब्लास्ट होने का खतरा कम
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन गाड़ी टायर्स में नाइट्रोजन हवा भरी होती है, उनके फटने की संभावना करीब 90-95% तक कम हो जाती है। हाइवे पर टायर्स सुरक्षित रहते हैं क्योंकि टायर्स का तापमान नॉर्मल रहता है। साथ ही आपको सुरक्षित ड्राइविंग का अनुभव भी मिलता है।
रिम को नहीं होगा नुकसान
जिन टायर्स में नाइट्रोजन हवा भरी रहती है उनकी रिम को भी कोई नुकसान नहीं होता है, क्योंकि जहां नॉर्मल हवा में ऑक्सीजन की मात्रा ज्यादा होती है जिसकी वजह से नमी बढ़ जाती है और रिम को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए नाइट्रोजन हवा का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे टायर और रिम दोनों ही सेफ रहेंगे। खास बात ये भी है नाइट्रोजन हवा जल्दी से लीक नहीं होती और लम्बे समय तक टिकी रहती रहती है।
नाइट्रोजन हवा के इतने फायदे हैं लेकिन यह हर जगह फ्री नहीं मिलती। कुछ पेट्रोल पंप वाले इसके लिए चार्ज करते हैं जबकि कुछ जगह पर यह मुफ्त भरी जाती है।
यह भी पढ़ें: डेली यूज के लिए ये हैं सबसे सस्ती 125cc इंजन वाली बाइक्स, जानें कीमत और खूबियां
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
41 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines