हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गडकरी ने संसद में बताया- E20 पेट्रोल से कितना घट सकता है कार का माइलेज, इंजन पर भी दिया बड़ा अपडेट

क्या E20 पेट्रोल से आपकी कार का माइलेज कम हो जाएगा? इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में बड़ा खुलासा किया है. जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन
E20 पेट्रोल पर केंद्रीय मंत्री गडकरी का बयान.

E20 पेट्रोल को लेकर लंबे समय से लोगों में कई सवाल हैं. लोगों के मन सबसे बड़ी चिंता यह रही कि क्या इससे कार का माइलेज कम होगा और क्या इंजन पर इसका बुरा असर पड़ेगा. अब इन सवालो पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कुछ गाड़ियों का माइलेज 2-6 प्रतिशत कम हो सकता है. हालांकि उन्होंने ये भी साफ किय कि अब तक ऑन रोड टेस्टम में इंजन फेल होने जैसी कोई समस्या नहीं आई है.

संसद में गडकरी ने क्या बताया?

लोकसबा में लिखित जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 20 प्रतिशत इथेनॉल मिक्स्ड E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ी की फ्यूल इकोनॉमी 2-6 फीसदी तक कम हो सकती है. ये कमी हर गाड़ी में एक जैसी नहीं होगी. यह इस पर निर्भर करेगी कि गाड़ी किस कैटेगरी की है और उसकी उम्र कितनी है.

इंजन फेल होने का कोई संकेत नहीं मिला

गड़करी ने बताया कि अब तक कि गए ऑन रोड व्हीकल टेस्ट में E20 पेट्रोल की वजह से इंजन फेल होने का कोई संकेत नहीं मिला है. यानी सरकार के मुताबिक E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से इंजन को लेकर ऐसी कोई गंभीर समस्या नहीं आई है, जिससे गाड़ी चलाना असुरक्षित हो जाए.

विज्ञापन

एक्सीलरेशन और राइड क्वालिटी में सुधार का दावा

साथ ही सरकार ने अपने लिखित जवाब में कहा है कि E20 पेट्रोल से गाड़ी की एक्सीलरेशन और राइड क्वालिटी बेहतर हो सकती है. इसके अलावा E10 पेट्रोलो की तुलना में कार्बन उत्सर्जन में करीब 30 फीसदी तक कमी आने का भी दावा किय गया है.

इन संस्थानों ने की थी स्टडी

गडकरी ने बताया कि E20 फ्यूल के असर को समझने के लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), इंडियन इस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम देहरादून, SIAM (सोसाइटी ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) और ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) ने मिल कर स्टडी की. इस स्टडी में BS-3, BS-4 और BS-6 E10 वाहनों पर E20 पेट्रोल के असर का मूल्यांकन किया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- E20 Petrol पर सरकार का बड़ा खुलासा! क्या आपकी पुरानी कार में बदलने पड़ेंगे पार्ट्स? जानिए पूरी सच्चाई

इससे पहले भी सरकार संसद में बता चुकी है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कुछ BS3 वाहनों में रबर के कुछ पार्ट्स और गैसकेट बदलने की जरूरत पड़ सकती है. यही वजह है कि पुरानी गाड़ी के मालिकों के बीच E20 को लेकर चिंता बनी हुई है.

विज्ञापन

क्यों उठ रहे हैं सवाल?

E20 पेट्रोल लागू होने के बाद से विपक्ष और कई वाहन मालिक लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग जानना चाहते हैं कि इसका असर उनकी गाड़ियों पर क्या होगा. खासकर उन लोगों की चिंता ज्यादा है जिनके पास पुरानी गाड़ियां हैं, जो E20 फ्यूल के हिसाब से डिजाइन नहीं की गई थीं और अब उनकी वारंटी भी खत्म हो चुकी है.

सरकार और कंपनियों का क्या कहना है?

सरकार का कहना है कि E20 पेट्रोल को पूरी टेस्टिंग के बाद लागू किया गया है. वहीं गाड़ी बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि E20 फ्यूल के इस्तेमाल से नई गाड़ियों की वारंटी पर कोई असर नहीं पड़ेगा और ग्राहको को पहले की तरह वारंटी का लाभ मिलता रहेगा. हालांकि, पुराने वाहनों को लेकर लोगों के सवाल अब भी बने हुए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या ढलान पर न्यूट्रल गियर में कार चलाने से पेट्रोल बचता है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola