Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को ऑटोमोबाइल उद्योग से अगली पीढ़ी के उत्सर्जन मानदंड यानी बीएस7 (Bharat Stage 7) के लिए तैयारी शुरू करने का आग्रह किया। यह सब 2025 से यूरोपीय संघ के देशों में लागू होने वाले आगामी यूरो 7 मानदंडों के अनुरूप चीजों को तैयार करने के मकसद से है।
वाहन मानकों पर शीर्ष तकनीकी समिति (CMVR-TSC) की एक बैठक में बोलते हुए, जिसमें सभी प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। गडकरी ने कहा, ‘आपको अपने स्तर पर बीएस7 वाहनों के निर्माण के लिए शोध करने की शुरुआत करनी चाहिए। हमारा उद्योग यूरोपीय समकक्षों के बराबर होना चाहिए। पिछली बार सरकार को समय सीमा तय करनी पड़ी थी और उद्योग को पालन करने के लिए जोर देना पड़ा था। उद्योग ने दिया भी। लेकिन आपको ऐसा फैसला लेने के लिए हमारे लिए इंतजार क्यों करना चाहिए?’
बीएस4 से बीएस6 जल्दीबाजी का नतीजा
यूरो 6 मानक के अनुरूप रहने के लिए भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग अप्रैल 2020 में सीधे बीएस4 से बीएस6 उत्सर्जन मानदंडों में कूद गया, जो वास्तव में एक जबरदस्ती थी। इसका नुकसान हुआ क्योंकि इसमें कमी थी। हाल ही में, भारत ने 1 अप्रैल, 2023 से BS6 चरण II मानदंडों को अपनाया, जो नियंत्रित वातावरण के बजाय रीयल-टाइम ड्राइविंग उत्सर्जन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। वहीं, अब सभी वाहन वास्तविक समय के उत्सर्जन स्तरों की निगरानी के लिए OBD (ऑन बोर्ड डायग्नोस्टिक) प्रणाली के साथ आएंगे।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
16 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines