टोयोटा फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देने के लिए निसान इंडिया ने अपनी प्रीमियम एसयूवी X-TRAIL को बाजार में बड़े ही जोर-शोर से उतारा था। लेकीन इस गाड़ी की बिक्री लगातार खराब होती चली गई। Nissan X-TRAIL की एक्स-शोरूम कीमत 49.92 लाख रुपये है लेकिन अब इसकी कीमत केवल 30 लाख रह गई है। इस SUV पर 21 लाख रुपये का डिस्काउंट दिया रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि निसान ने अगस्त 2024 में X-Trail की 150 यूनिट्स भारत में मंगाई थीं। लेकिन, ज्यादा कीमत और सीमित फीचर्स की वजह से इस गाड़ी की बिक्री बेहद खराब रही। अब Big Boy Toyz जैसे प्रीमियम डीलर्स इसे ब्रांड न्यू कंडीशन में भारी छूट के साथ बेच रहे हैं।
कम फीचर्स, छोटा इंजन और ज्यादा कीमत
X-TRAIL में सिर्फ 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 160bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन दमदार नहीं है और ऐसे में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Fortuner) को यह गाड़ी कहैं से भी ओईचे छोड़ ही नहीं सकती। इतना ही नहीं डिजाइन और फीचर्स के मामले में भी X-TRAIL बेहद खराब SUV है।
बिक्री में X-TRAIL की हालत हुई खराब
निसान X-TRAIL की की बिक्री लगातार गिर रही है बीत 6 महीने में इसकी केवल 18 यूनिट ही बिकी हैं। वहीं पिछले महीने इस गाड़ी की 15 यूनिट्स की बिक्री हुई। उससे पहले जनवरी और फरवरी में एक भी गाड़ी नहीं बिकी। खराब बिक्री कंपनी के लिए चिंता का विषय बन रहा है। जानकारों की मानें तो गिरती बिक्री के चलते कंपनी इसे बंद भी कर सकती है।
X-TRAIL एक 7 सीटर SUV है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। इस कार की लंबाई 4680mm की है। कार की चौड़ाई 1840mm और हाइट 1725mm की है, ये कार फ्रंट से दिखने में मस्कुलर लुक देती है। कार में 2705mm का लंबा व्हीलबेस है जिससे ये लग्जरी लुक्स देती है। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग दिए गए हैं। यह कार डुअल टोन कलर ऑप्शन में आती है। कार में एलईडी हेडलाइट और स्टाइलिश टेललाइट मिलती है।
यह भी पढ़ें: 8 मई को आएगी Kia की 7 सीटर कार, मारुति Ertiga से फिर होगा आमना-सामना
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
4 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines