19 की माइलेज और 6 लाख से कम कीमत Nissan कार के लुक्स हैं लाजवाब

Nissan Magnite 5 सीटर कार है। इसमें टर्बो इंजन का भी ऑप्शन है। कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग और ADAS सिस्टम दिया गया है।

Nissan Magnite

Nissan Magnite

Nissan Magnite: बाजार में कम कीमत की 5 सीटर कार काफी पसंद की जाती हैं। इस सेगमेंट की एक धांसू कार है Nissan की Magnite. यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 17.4 से लेकर 19.34 kmpl तक की माइलेज देती है। कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 10.86 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।

विज्ञापन

कार में अट्रैक्टिव 8 कलर ऑप्शन

यह कार अट्रैक्टिव 8 कलर ऑप्शन में अवेलेबल है। Nissan Magnite में पावरफुल 1-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। कार का सॉलिड इंजन 100 PS की पावर देता है। सड़क पर यह कार 96 Nm का टॉर्क देता है। Nissan Magnite को ASEAN NCAP क्रैश टेस्ट में 4 स्टार की रेटिंग प्राप्त है।

विज्ञापन
Nissan Magnite

Nissan Magnite

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन आते हैं। इसमें XE, XL, XV, Turbo, Premium, Premium Turbo (O), और Geza Edition सात वेरिएंट मिलते हैं। निसान की इस बिग साइज कार में एलईडी लाइट्स और आकर्षक जे-आकार की डेटाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) मिलती है। कार में टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन

अट्रैक्टिव डुअल-प्रोजेक्टर हेडलैंप

इसमें अट्रैक्टिव डुअल-प्रोजेक्टर हेडलैंप और डीआरएल के नीचे एलईडी फॉग लैंप लगाए गए हैं। इस एसयूवी कार में प्रीमियम बेज सीट अपहोल्स्ट्री, एप-कंट्रोल इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग और 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं। कार में रियर डिफॉगर और कैमरा मिलता है। कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है।

Nissan Magnite में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

Nissan Magnite में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेफ्टी के लिए एडीएएस और एयरबैग दिए गए हैं। बाजार में यह कार Citroen’s C3, Tata Punch और Renault Kiger से मुकाबला करती है। Tata Punch की बात करें तो यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये में आती है। कार में 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। कार में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ