हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Nissan सिर्फ 6 लाख में अपनी इस गाड़ी में दे रहा प्रीमियम फीचर्स, Sonet और Brezza के उड़े होश, जानें इस धांसू कार की माइलेज

विज्ञापन
फाइल फोटो

Nissan Magnite: निशान अपनी कारों में कम दाम में अधिक फीचर्स देने के लिए मशहूर है। इसी सेगमेंट में कंपनी की धांसू कार है Nissan Magnite.कंपनी की यह फाइव सीटर प्रीमियम कार है, जिसमें 336 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

Nissan Magnite में 999 cc का पेट्रोल इंजन

यह फैमिली कार है जिसे सिटी व खराब रास्तों दोनों में हाई परफॉमेंस देने के लिए जाना जाता है। Nissan Magnite में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह जबरदस्त इंजन सड़क पर 98.63 PS की पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

कार में तीन डुअल टोन और फाइव मोनोटोन कलर

फिलहाल कार में तीन डुअल टोन और फाइव मोनोटोन कलर ऑफर किए जाते हैं। Nissan Magnite में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दी गई है। इस शानदार कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग और 360-डिग्री कैमरा

Nissan Magnite में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी अपने इस धाकड़ कार में टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दे रही है। कार में सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, हिल-स्टार्ट असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन

यह दमदार कार 20 kmpl की हाई माइलेज देती है

कार में स्मूथ राइडिंग के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एडीएएस मिलता है। यह दमदार कार 20 kmpl की हाई माइलेज देती है। बाजार में यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख से 11.02 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।

कार का Red Edition काफी डिमांड में रहता है

बाजार में यह कार Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV300, Renault Kiger और Citroen C3 से मुकाबला करती है। फिलहाल कार में पांच ट्रिम XE, XL, XV Executive, XV और XV Premium मिलते हैं। कार का Red Edition काफी डिमांड में रहता है। यह एडिशन तीन वैरिएंट में XV MT, XV Turbo MT और XV Turbo CVT में आता है।

विज्ञापन

कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले

कार में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ एलईडी हेडलाइट्स और रियर वेंट के साथ ऑटो एयर कंडीशनिंग भी मिलती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola