निसान मोटर इंडिया की सबसे सबसे सस्ती और कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट (Magnite)ने सेफ्टी रेटिंग में पूरे नंबर प्राप्त कर लिए हैं। GNCP की तरफ से हुए क्रैश टेस्ट में मैग्नाइट को AOP(एडल्ट आक्युपेंट सेफ्टी) टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग और COP (चाइल्ड ऑक्युपेंट सेफ्टी) में 3-स्टार रेटिंग के साथ-साथ ओवरऑल पैसेंजर सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग मिली है। आपको बता दें कि मैग्नाइट अपने सेगमेंट में भारत और दक्षिण अफ्रीका में सबसे ज्यादा बिकती है, और अब यह सबसे सेफ एसयूवी भी हो गई है। इस एसयूवी को 65 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जाता है। Magnite की एक्स-शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपये से लेकर 10.54 लाख रुपये तक जाती है।
इंजन और पावर
Nissan Magnite में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है और अब यह CNG में भी उपलब्ध है। CNG ट्रिम के लिए ग्राहकों को 75,000 एक्स्ट्रा खर्च करने होंगे । CNG मॉडल की कीमत 6.89 लाख रुपये है। Magnite CNG की माइलेज कोम लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इस गाड़ी में लगा यह इंजन काफी दमदार है और हर मौसम में बढ़िया प्रदर्शन करता है।
मैग्नाइट को बेहतर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसमें ड्राइवर, पैसेंजर एवं सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स को शामिल किया गया है।
सेफ्टी फीचर्स
नई Magnite को पिछले साल अक्टूबर (2024) में में लॉन्च किया था। इसकी बॉडी 67% हाई टेंसाइल स्ट्रेंथ स्टील से बनी है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम+EBD, ब्रेक असिस्ट , व्हीकल डायनामिक कंट्रोल र डिस्क की सुविधा मिलती है। Magnite में सफर न केवल आरामदायक होगा, बल्कि पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित भी हुआ है। यह अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी दिखने वाली एसयूवी है । उम्मीद है 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने के बाद इस गाड़ी की बिक्री में इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें: Tata Harrier.ev: 4 व्हील ड्राइव, 627km की रेंज, जानिए कैसी है हैरियर इलेक्ट्रिक की परफॉरमेंस
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
8 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
10 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
12 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines