Nissan Magnite recall: निसान की कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite को रिकॉल किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को इस एसयूवी में खराबी की जानकारी मिली है, जिसके बाद इस गाड़ी की कुछ यूनिट्स को वापस मंगवाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Magnite के फ्रंट डोर हैंडल के सेंसर में खराबी पाई गई है। कंपनी की ओर से कुछ गाड़ियों को रिकॉल कर दिया है। वैसे निसान ने यह भी बयाया है कि इस खराबी के कारण गाड़ी को चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती है, लेकिन इस खराब पार्ट को बदला जाएगा, ताकि ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं हो।
इन वेरिएंट्स में आई खराबी
Nissan Magnite के दो वेरिएंट्स को रिकॉल किया गया है। जिसमें XE और XL शामिल हैं। इन दोनों वेरिएंट्स की कुछ यूनिट्स में खराबी पाई गई है। कंपनी के मुताबिक नवंबर 2020 से लेकर दिसंबर 2023 के बीच बनाई गई यूनिट्स के फ्रंट डोर हैंडल के सेंसर में खराबी पाई गई है। कंपनी के मुताबिक दिसंबर 2023 के बाद बनाई गई यूनिट्स में इस तरह की कोई खराबी नहीं है।
फ्री में बदला जाएगा पार्ट
Nissan Magnite के जिन यूनिट्स को रिकॉल किया गया है उन्हें निसान के सर्विस सेंटर जाकर गाड़ी की जांच करवानी होगी और अगर पार्ट में खराबी पाई गई तो उसे फ्री में बदल दिया जाएगा। यानी ग्राहक से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 11.39 लाख में Mahindra ने 9 सीटर Bolero को किया लॉन्च
इंजन और पावर
इस एसयूवी में 1.0L पेट्रोल और 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। मैन्युअल गियरबॉक्स उतरा बेहतर नहीं है। जितना इसका CVT हैयह 20km तक की माइलेज ऑफर करती है। Nissan Magnite की कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 9.65 लाख रुपये तक जाती है।
संबंधित खबरें
नई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
3 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
7 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
9 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines