Nissan Magnite Kuro: निशान मोटर्स ने अपनी नई धाकड़ कार Nissan Magnite Kuro special edition को लॉन्च किया है। यह कार शुरुआती कीमत 8.27 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कंपनी ने इसे ब्लैक थीम में ICC Men’s Cricket World Cup के साथ अपनी पार्टनशिप के 9 साल पूरे होने पर इसे पेश किया है। यह कंपनी की बिग साइज एसयूवी कार है।
कार में ऑल-ब्लैक ग्रिल और अलॉय व्हील
कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। इसका टॉप वेरिएंट Kuro XV Turbo CVT 10.46 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। निशान जापान की कार निर्माता कंपनी है। जापानी में ‘Kuro’ का मतलब काला होता है। इस कार में ऑल-ब्लैक ग्रिल, स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, अलॉय, ब्लैक फिनिशर के साथ हेडलैंप मिलेंगे।
Nissan Magnite Kuro
कार में मिलेगा वायरलेस चार्जर का फीचर
Nissan Magnite Kuro में यूनिक ब्लैक इंटीरियर एक्सेंट और डोर ट्रिम इंसर्ट दिया गया है। इसमें 360-डिग्री अराउंड व्यू मॉनिटर कैमरा, रियर एसी वेंट के साथ सेंटर कंसोल आर्मरेस्ट अज्ञैर कुरो-थीम वाले फर्श मैट दिए गए हैं। इसमें वायरलेस चार्जर मिलते हैं। इसमें वाइडर IRVM दिए गए हैं।
1.0 लीटर पेट्रोल इंजन
Kuro Edition में 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। ब्लैक कलर स्कीम में इस कार में रेड ब्रेक कैलिपर दिए गए हैं। कार में क्लाइमेट कंट्रोल, ब्लैक रूफ लाइनर, ब्लैक सन वाइज़र और ब्लैक डोर ट्रिम्स दिए गए हैं। कार में 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलते हैं। कार में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डायमंड-कट अलॉय व्हील और एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं।
Nissan Magnite EZ-Shift भी आएगी
यह दमदार कार बाजार में kia seltos और tata Nexon से मुकाबला करेगी। इस कार में 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। पुरानी Nissan Magnite के अलग-अलग वेरिएंट में 17.4 से 19.34 kmpl तक की माइलेज मिलती है। जल्द ही बाजार में निशान मोटर्स की Nissan Magnite EZ-Shift भी लॉन्च होने वाली है। बीते दिनों कंपनी ने अपनी इस कार से पर्दा उठाया था।
संबंधित खबरें
MG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
1 hr agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
3 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
21 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
4 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
4 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines