Nissan Magnite Facelift: कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में निसान की Magnite काफी पसंद की जाती है। यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार भी है। अगर आप मैग्नाइट को खरीदने की सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कीजिये क्योंकि अब इसका नया अवतार लॉन्च होने जा रहा है। सोर्स के मुताबिक 4 अक्टूबर को मैग्नाइट का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि साल 2020 में पहली बार निसान ने मैग्नाइट (Nissan Magnite) को भारत में लॉन्च किया था। करीब चार साल हो गये और यह SUV लगातार ग्राहकों की फेवरेट बनी हुई है। कार की कम कीमत का कम होना एक प्लस पॉइंट है।
डिजाइन में नयापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2024 निसान मैग्नाइट (2024 Nissan Magnite) में अब आपको नया फेस मिलेगा। इसके फ्रंट में नई ग्रिल, नए डिजाइन वाले हेडलैंप, अपडेटेड LED डेलाइट रनिंग लाइट और फ्रंट एंड रियर में फिर से डिजाइन गए बंपर देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा नए मॉडल में नए अलॉय व्हील्स, स्किड प्लेट और नई टेललाइट मिल सकती है। नए मॉडल के डायमेंशन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, कार की लम्बाई 4 मीटर से कम ही रखी जा सकती है।
Nissan Magnite
इंटीरियर होगा फ्रेश
इंटीरियर की बात करने तो नई निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) में इस बार नया केबिन देखने को मिल सकता है। डैशबोर्ड में कुछ बदलाव होने की संभवना है। सीटों में नयापन देखने को मिलेगा। कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसका साइज़ बड़ा होगा। इसके साथ ही कार में सनरूफ की भी सुविधा मिलेगी। स्पेस पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है।
इंजन और पावर
नई निसान मैग्नाइट के इंजन में वही इंजन मिलेंगे जो मौजूदा मॉडल को पावर देते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नई मैग्नाइट को दो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है जिसमें 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 70 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता। जबकि इसका 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 97 bhp का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
ये दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन में CVT गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। सेफ्टी के लिए नए मॉडल में EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, रियर पार्किंग सेंसर और फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: BYD की 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार 8 अक्टूबर को होगी लॉन्च, 500km की मिलेगी रेंज
संबंधित खबरें
इस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
3 hrs agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
2 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
2 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
3 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
3 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
4 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
4 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines