Nissan Magnite Facelift: काफी समय के बाद निसान ने अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite का नया अवतार बाजार में उतार दिया है। लेकिन इसकी कीमत और एक्स्ट्रा फीचर्स ने ग्राहकों को चौंका भी दिया है। कीमत और फीचर्स ऐसे कि आप इसे तुंरत खरीदने का मन बना करेगा।
नई मैग्नाइट फेसलिफ्ट टाटा पंच पर भारी पड़ती है। पहली बार साल 2020 में निसान मैग्नाइट भारत में आई थी। अब तक इस कार की 1.50 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। यहां हम आपको इस SUV की 5 ऐसी खूबियां बता रहे हैं जो इसे वैल्यू फॉर मनी बनाती है।
डिजाइन में नयापन
अपडेटेड मैग्नाइट के डिजाइन में बहुत ज्याद नहीं पर थोड़ा बहुत ही बदलाव किया गया। इसमें नई फ्रंट ग्रिल के साथ अपडेटेड फ्रंट बंपर को जोड़ा गया है जिसकी वजह से अब यह ज्यादा दिखती है। इसके बंपर के नीचे मरैंग स्टाइल DRL (डेटाइम रनिंग लाइट) बरकरार रखा गया है।
ऑटोमैटिक एलईडी हेडलाइट्स अब शामिल कर दिए गये हैं इसमें बाय-फंक्शनल प्रोजेक्टर दिया गया है। इसमें 16-इंच के नये अलॉय व्हील दिए गये हैं। इसके अलावा रियर लुक अब फ्रेश नज़र आता है। यहां पर फिर से डिजाइन किया हुआ बंपर और नए अपडेटेड टेल लैंप का सेट मिलता है।
इंटीरियर
केबिन की बात करें, तो इसका लेआउट आउटगोइंग मॉडल जैसा ही है, बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते, हमारे हिसाब से इसके डैशबोर्ड नए डिजाइन की जरूरत महसूस होती थी। लेकिन अब केबिन यह ऑल-लेदर ट्रीटमेंट के साथ आता है। इसमें वायरलेस चार्जर की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में अब नए ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं।
नई मैग्नाइट में सिंगल-पैन इलेक्ट्रिक सनरूफ भी है। खास बात ये है कि नए मॉडल में एक नई Key भी मिलती है और यह ऑटो लॉक, अप्रोच अनलॉक और रिमोट स्टार्ट को एक्टिव करती है। नई मैग्नाइट में क्लस्टर आयोनाइजर लगा है जिसकी मदद से गाड़ी के अंदर की हवा को क्लीन किया जा सकता है। इसके साथ ही हानिकारक बैक्टीरिया को भी हटाया जा सकता है।
5.99 लाख में भरोसेमंद SUV
Nisaan Magnite फेसलिफ्ट को फिलहाल पुरानी कीमत में लाया गया है। इसकी कीमत 5.99 लाख रुपये से लेकर 11.50 लाख रुपये तक जाती है। कीमत में कोई इजाफा न होना इस गाड़ी का एक बड़ा प्लस पॉइंट है। निसान मैग्नाइट फेसलिफ्ट को 6 वेरिएंट में उपलब्ध है जिसमें Visia, Visia+, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna+ शामिल है।
20km की माइलेज, दमदार इंजन
नई मैग्नाइट में कोई मैकेनिकल अपडेट नहीं किया गया है। इसमें दो पेट्रोल इंजन, 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.0L नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन बरकरार रखे गए हैं। ये इंजन 6-स्पीड MT या CVT गियरबॉक्स के साथ आते हैं। 20kmpl तक की माइलेज आपको नई मैग्नाइट ऑफ़र करती है।
सेफ्टी फीचर्स की कमी नहीं
निसान मैग्नाइट में सेफ्टी को लेकर किसी भी तरह की कोई कंजूसी नहीं की है। इसमें पहले बार 6 एयरबैग्स, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम, चाइल्ड सीट माउंट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, व्हीकल डायनेमिक कंट्रोल और हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
यह भी पढ़ें: Kia की नई Carnival और KV9 इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च, फुल चार्ज में मिलेगी 561km की रेंज
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
7 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
11 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines