अब AMT में भी मिलेगा CNG का मजा, Nissan Magnite में मिलेगी डीलर-फिट CNG किट, इतनी है कीमत

Nissan ने अपनी Magnite SUV में अब AMT वेरिएंट्स के लिए CNG किट का ऑप्शन लॉन्च किया है. यह फैक्ट्री-फिटेड किट बेहतर माइलेज के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग का अनुभव देगी.

Nissan Magnite में अब CNG का भी धमाल

Nissan Magnite में अब CNG का भी धमाल.

Nissan Magnite AMT Launched With Dealer-fit CNG kit: Nissan India ने अपनी पॉपुलर SUV Magnite के लिए CNG ऑप्शन को और भी आसान बना दिया है. कंपनी ने अब इसके AMT (EZ-Shift) वेरिएंट्स में फैक्ट्री-फिटेड CNG किट की सुविधा शुरू की है. इस अपग्रेड के साथ ड्राइवर को पेट्रोल जैसी स्मूद राइड और CNG की किफायती माइलेज दोनों का फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

कीमत और वेरिएंट्स डिटेल

कंपनी ने CNG किट की कीमत 71,999 रुपये रखी है, जो पेट्रोल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत में जोड़ी जाएगी. यानी जो ग्राहक पहले से पेट्रोल वर्जन देख रहे थे, अब थोड़ा सा एक्स्ट्रा देकर CNG का फायदा ले सकते हैं. EZ-Shift के सभी वेरिएंट्स Visia, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna+ में यह ऑप्शन मिलेगा. कीमत 6.89 लाख रुपये से लेकर 9.70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

विज्ञापन

पहले सिर्फ मैनुअल में था CNG ऑप्शन

अब तक Magnite में CNG ऑप्शन केवल मैनुअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध था. लेकिन अब EZ-Shift AMT वर्जन में भी CNG किट मिल रही है. कंपनी यह किट डीलर लेवल पर फिट करेगी, ताकि ग्राहक अपनी सुविधा के हिसाब से इसे लगवा सकें. इस फैसले से उन खरीदारों को फायदा होगा जो ऑटोमैटिक गाड़ी में बेहतर माइलेज चाहते हैं.

ज्यादा सेफ और बेहतर CNG सेटअप

Nissan ने इस बार CNG सिस्टम में कुछ अहम बदलाव भी किए हैं. अब फ्यूल इनलेट को कार के फ्यूल लिड के अंदर ही दिया गया है, जिससे CNG भरवाना पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है. साथ ही कंपनी इस किट पर 3 साल या 1 लाख किलोमीटर (जो पहले पूरा हो) की वारंटी भी दे रही है.

विज्ञापन

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

Nissan ने इंजन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. Magnite का 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 72 PS पावर और 96 Nm टॉर्क देता है. यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आता है. इसके अलावा इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी है, जो 100 PS पावर और 160 Nm टॉर्क (MT) / 152 Nm (CVT) देता है.

डिजाइन और फीचर्स

Magnite का डिजाइन काफी शार्प और स्टाइलिश है. इसमें बड़ा फ्रंट ग्रिल, स्लिम हेडलैंप्स और 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इंटीरियर में ब्राउन-एंड-ब्लैक ड्यूल टोन थीम, 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, ARKAMYS साउंड सिस्टम और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स हैं.

विज्ञापन

सेफ्टी फीचर्स भी फुल ऑन

सुरक्षा के मामले में भी Nissan Magnite पीछे नहीं है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), डैशकैम और रिवर्स पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Nissan Magnite EZ-Shift CNG उन लोगों के लिए एक शानदार ऑप्शन है जो कम बजट में स्टाइलिश SUV, अच्छा माइलेज और ऑटोमैटिक ड्राइविंग का मजा लेना चाहते हैं. कंपनी का यह कदम फेस्टिव सीजन में उसकी सेल को भी बढ़ा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ