Nissan Magnite discount: जून के महीने में नई कार खरीदना फायदेमंद साबित हो सकता है। कार कंपनियां अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा डिस्काउंट और ऑफर पेश कर रही हैं। इतना ही नहीं कुछ डीलर्स के पास अभी भी पुराना स्टॉक बचा हुआ है। इस महीने निसान अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी,Magnite पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफ़र कर रही है। इस गाड़ी पर आप पूरे 86 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आइये जानते हैं इस ऑफ़र के बारे में…
Magnite पर 86,000 का डिस्काउंट
निसान मोटर इंडिया ने अपनी Magnite पर पूरे 86,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अब आप सोच रहे हैं कि इतना बड़ा डिस्काउंट आखिर क्यों दिया जा रहा है? दरअसल कंपनी दो लाख यूनिट्स की सेल्स पूरी करने की खुशी में दे रही है। 86 हजार के इस डिस्काउंट के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप निसान डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। डिस्काउंट के अलावा कई और बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में 5 नई कारें लॉन्च करेगी होंडा, हाइब्रिड और EVs पर रहेगा फोकस
कीमत और इंजन
Nissan Magnite की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपये से लेकर 10.54 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। साथ ही यह गाड़ी CNG में भी उपलब्ध है। यह पेट्रोल वर्जन से 75,000 ज्यादा महंगी है। CNG मॉडल की कीमत 6.89 लाख रुपये है। Magnite CNG की माइलेज को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि सिटी में यह 24km/kg का माइलेज ऑफर कर सकती है।
इस गाड़ी में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है, 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह मिलती है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD और सीट बेल्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। छोटी फैमिली के लिए यह एक अच्छी कार है। भारत में इस गाड़ी का सीधा मुकाबला Hyundai Exter और Tata Punch से है। डेली यूज़ के लिए आप इसे खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Mahindra 3XO का नया वेरिएंट 1 जुलाई को होगा लॉन्च! मिल सकते हैं ये फीचर्स
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
2 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
3 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
3 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines