Nissan की इस कार को अभी खरीदने पर बचेंगे 50000 रुपये, माइलेज 20 kmpl, जानें शानदार फीचर्स

Nissan Magnite price, Nissan Magnite mileage, cars under 6 lakhs, petrol cars, suv cars, Nissan Magnite discount

फाइल फोटो

विज्ञापन

Nissan Magnite: निशान मोटर्स अपनी कारों में किफायती दामों में हाई माइलेज और धाकड़ फीचर्स देने के लिए जाना जाता है। कंपनी की कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में धांसू कार है Magnite. 31 जुलाई तक कंपनी अपनी इस कार को खरीदने पर 50 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है।

किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट

Nissan Magnite के XE वैरिएंट को छोड़कर कंपनी इस पर 12,100 रुपये में तीन साल का सर्विस पैकेज दे रही है। इसके अलावा इस कार को खरीदने पर 7,000 कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 23,000 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस, XE और XL को छोड़कर 10,000 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा नॉन टर्बो XL MT पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिलेगा।

Advertisment

 

Nissan Magnite price, Nissan Magnite mileage, cars under 6 lakhs, petrol cars, suv cars

फाइल फोटो

Nissan Magnite में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन

इस दमदार कार में 999 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का भी विकल्प है। यह जानदार इंजन 98.63 PS की पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Nissan Magnite में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन

कार में 20 kmpl की हाई माइलेज

कार में 20 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। Nissan Magnite बाजार में शुरुआती कीमत 6 लाख से 11.02 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में पांच ट्रिम XE, XL, XV Executive, XV और XV Premium दी गई है। वहीं, इसके Red Edition को तीन वैरिएंट में XV MT, XV Turbo MT और XV Turbo CVT में ऑफर किया जाता है।

Nissan Magnite में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कार में तीन डुअल टोन और फाइव मोनोटोन कलर मिलते हैं। कंपनी की यह फाइव सीटर कार है, जिसमें 336 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। Nissan Magnite में 9.0-इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में सेफ्टी के लिए एडीएएस, एयरबैग दिए गए हैं।

विज्ञापन

कुल 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री की गई

निसान मोटर इंडिया के मुताबिक वित्त वर्ष 2022-23 में Magnite की कुल 94,219 यूनिटों की थोक बिक्री की गई है। बता दें इस जबरदस्त कार को जापान में डिजाइन किया गया और भारत में इसे मैन्युफैक्चर किया जाता है। बाजार में यह कार Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Suzuki Brezza, Tata Nexon, Mahindra XUV300, Renault Kiger और Citroen C3 को टक्कर देती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ