Nissan Magnite CNG: भारतीय कार बाजार में CNG कारों की डिमांड में कोई कमी नहीं आई है। लगातार यह सेगमेंट ग्रोथ में है। आने वाले दिनों में अभी और भी मॉडल लॉन्च होने वाले हैं। इस समय कार बाजार में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और हुंडई की कारें सीएनजी में आ रही हैं। लेकिन अब निसान इंडिया भी इस सेगमेंट में उतर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में Magnite CNG जल्द ही लॉन्च होने जा रही है। फिलहाल यह मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया इसमें देखने को मिल सकता है।
Nissan Magnite CNG से उम्मीदें
Magnite में भी कंपनी थीक्ल उसी तरह से CNG किट को शामिल करेगी जो Renault की कारों में देखने को मिलेगी। CNG किट को अलग से लगवाना पड़ेगा, जिसकी कीमत 75,000 रुपये से लेकर 79,500 तक जा सकती है। Nissan और Renault की कारों में एक ही वेंडर से CNG किट को लगाया जाएगा।
CNG किट लगवाने पर गाड़ी की वारंटी पर नहीं होगा सीएनजी फिट करवाने पर तीन साल की वारंटी को कंपनी की ओर से ही दिया जाएगा। रेनो CNG कारें सबसे पहले दिल्ली, यूपी, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में दिया जाएगा। CNG मॉडल आने के बाद बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ सकती है।
Renault Cars in CNG
हाल ही में रेनो इंडिया ने भी घोषणा कर दी है। Renault ने अपनी हैचबैक कार Kwid, Triber और Kiger को CNG सीएनजी के साथ ऑफर किया है। लेकिन कंपनी फिटेड CNG किट नहीं बल्कि रेनो की ओर से रेट्रोफिटमेंट किट को ऑफर किया जायेगा। ऐसे में अगर किसी ग्राहक को अपनी रेनो की कार में CNG को लगाना है तो उसे कंपनी के अप्रूव्ड डीलर के पास जाना होगा और सीएनजी किट को लगवाया जा सकेगा।
कंपनी के मुताबिक CNG मॉडल के साथ बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ेगी। कीमत की बात करें तो हैचबैक कार क्विड के लिए गाड़ी की कीमत के अलावा 75,000 रुपये में CNG किट लगवाई जा सकेगी। वहीं ट्राइबर और काइगर में सीएनजी किट लगवाने के लिए 79500 रुपये देने होंगे।
यह भी पढ़ें: HSRP: 31 मार्च तक बनवा लें हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, वरना कटेगा 5000 का चालान
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines