निसान मोटर की भारत में सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट SUV Magnite ही बिकती है और अब इस गाड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।भारत में सबसे पहले इसे 2020 में लॉन्च किया था, और देखते ही देखते यह कंपनी की बेस्ट सेलर कार बन गई। मैग्नाइट को भारत में आये हुए 5 साल हो गये हैं। कंपनी की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत निसान मैग्नाइट का निर्माण भारत में किया गया। कंपनी की ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ रणनीति के तहत निसान मैग्नाइट का निर्माण भारत में किया गया। मैग्नाइट की कुल बिक्री (घरेलू और निर्यात) 2 लाख बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।
निसान मैग्नाइट अपने डिजाइन की वजह से खूब पसंद की जाती है। इसमें बढ़िया इंटीरियर और स्पेस भी मिलता है। यह XE, XL, XV, XV Premium जैसे कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.14 लाख रुपये से शुरू होकर 11.92 लाख रुपये तक जाती है। अब तो ग्राहक मैग्नाइट को CNG में भी खरीद सकते हैं। जिसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प मिलता है।
यह भी पढ़ें: 2.14 लाख की नई Yezdi Adventure खरीदने से पहले जानें इसके टॉप फीचर्स
निसान के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसने 99,000 से अधिक की बिक्री हासिल की है। घरेलू बाजार में सालाना इसकी बिक्री 28,000 से अधिक रही है, जबकि कुल निर्यात 71,000 से अधिक हो गया है। भारतीय फैक्ट्री ने मैग्नाइट की अंतरराष्ट्रीय मांग को पूरा किया है।
CNG में भी उपलब्ध
निसान ने हाल ही में मैग्नाइट को CNG रेट्रोफिट किट ऑप्शन के साथ पेश किया है। फीचर्स की इसमें कोई कमी नहीं है। 20 से अधिक सेगमेंट-फर्स्ट स्पेसिफिकेशन और 55 से अधिक सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं। CNG किट की कीमत 74,999 रुपये है। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है और यह मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। निसान मैग्नाइट के पेट्रोल मॉडल में 17.9 से 19.9 kmpl का माइलेज मिल जाता है. इसके अलावा CNG मॉडल में 24 km/kg का माइलेज मिल जाता है। इस वेरिएंट की कीमत 6.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: Car Care Tips: सालों-साल कार में नहीं आएगी खराबी! हर हफ्ते करें ये 5 जरूरी काम
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines