Nissan Magnite SUV sales in April 2024 details in hindi: इन दिनों बाजार में 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों की धूम है। इस सेगमेंट में कई डैशिंग लुक्स वाली कार बाजार में मौजूद हैं। इस सेगमेंट में Nissan Magnite किफायती कीमत पर मिलने वाली हाई माइलेज कार है।
Nissan Magnite शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में आती है, इसका टॉप मॉडल 12.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी का दावा है कि अप्रैल 2024 में इसकी कुल 3,043 यूनिट की बिक्री हुई है। बाजार में यह कार Tata punch और Hyundai exter को टक्कर देती है।
हाई पिकअप और 458 लीटर का बूट स्पेस
जापानी कार निर्माता कंपनी निसान मोटर अपनी इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में एडवांस फीचर्स देती है। कंपनी इसमें बड़ी फैमिली के लिए 458 लीटर का बड़ा बूट स्पेस ऑफर कर रही है, जिससे ज्यादा सामान लेकर लोग आसानी से सफर कर सकते हैं। Nissan Magnite में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, इसमें सीएनजी का ऑप्शन नहीं है। इस कार में तीन-सिलेंडर इंजन है, जिससे हाई पिकअप मिलता है। कंपनी अपनी इस कार में नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन देती है, जो सड़क पर 70 bhp की हाई पावर जनरेट करता है।
360 डिग्री कैमरा और सात इंच का डिजिटल कलस्टर
कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। मैनुअल पर यह कार 17.40 kmpl की माइलेज और ऑटोमैटिक पर करीब 19.70 kmpl तक की माइलेज निकाल लेती है। यह कार 96 nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है, जिससे सड़क पर हाई पावर मिलती है। कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स है, इसमें सात वेरिएंट आते हैं। कंपनी इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन दे रही है। कार में 16 इंच के टायर साइज मिलते हैं, जिससे मिट्टी और टूटी सड़क पर कार चलाने में आसानी होती है। यह कार एलईडी हेडलाइट और टेललाइट के साथ ऑफर की जा रही है। इसमें 360 डिग्री कैमरा और सात इंच का डिजिटल कलस्टर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Tata की इन कारों की कीमत 10 लाख से कम, क्यों लें मंहगी गाड़ियां? जब इनमें ही एडवांस फीचर्स
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
9 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
12 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
14 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
15 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines