Nissan Gravite: 2026 की शुरुआत निसान मोटर इंडिया के लिए काफी अहम होने वाली है. कंपनी साल की पहली पेशकश के तौर पर एक नई कॉम्पैक्ट MPV लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Nissan Gravite रखा गया है. यह कार न सिर्फ निसान के नए प्रोडक्ट प्लान की शुरुआत करेगी, बल्कि भारत में कंपनी की पकड़ मजबूत करने की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है. बढ़ते एक्सपोर्ट आंकड़ों और नए मॉडल्स की लाइन-अप के बीच Gravite से निसान को काफी उम्मीदें हैं.
21 जनवरी को होगी Nissan Gravite की एंट्री
Nissan Gravite को आधिकारिक तौर पर 21 जनवरी 2026 को लॉन्च किया जाएगा. यह निसान की 2026 की पहली कार होगी और इसके साथ ही कंपनी अगले डेढ़ साल में तीन नए मॉडल उतारने की अपनी योजना की शुरुआत करेगी. Gravite के बाद 4 फरवरी को निसान Tekton नाम की पांच-सीटर SUV पेश की जाएगी, जबकि एक बड़ी तीन-रो C-SUV को 2027 में प्रोडक्शन में लाने की तैयारी है.
भारत में बनेगी, विदेशों में भी जाएगी
निसान की यह तीनों आने वाली गाड़ियां भारत में ही मैन्युफैक्चर की जाएंगी. जरूरत के हिसाब से इन्हें चुनिंदा विदेशी बाजारों में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा. Gravite की लॉन्चिंग ऐसे समय पर हो रही है, जब निसान के एक्सपोर्ट काफी मजबूत हुए हैं. दिसंबर 2025 में कंपनी ने 13,470 गाड़ियां एक्सपोर्ट कीं, जो बीते दस सालों में एक महीने का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा. वहीं, 2025 में कुल एक्सपोर्ट का आंकड़ा 12 लाख यूनिट के पार पहुंच चुका है.
CMF-A प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी Gravite
मैकेनिकल तौर पर Nissan Gravite, CMF-A प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो Renault Triber में भी इस्तेमाल किया गया है. हालांकि, निसान ने इसे अलग पहचान देने के लिए डिजाइन में कई बदलाव किए हैं. सामने की तरफ चौड़ा ब्लैक-आउट ग्रिल, पतली LED लाइट स्ट्रिप और इंटीग्रेटेड हेडलैम्प्स इसे अलग लुक देते हैं. बोनट पर उभरी लाइन्स और आगे की ओर Gravite की ब्रांडिंग इसे और भी प्रीमियम बनाती है.
स्पोर्टी लुक के साथ अलग पहचान
कार के पिछले हिस्से में कनेक्टेड LED टेललैम्प्स, सीधा खड़ा टेलगेट और इंटीग्रेटेड रूफ स्पॉइलर दिया गया है. बंपर पर स्किड प्लेट जैसे एलिमेंट्स और ज्यादा डिटेलिंग इसे थोड़ा स्पोर्टी टच देते हैं, जो आम MPV से अलग फील कराते हैं.
तीन रो सीटिंग और फैमिली-फोकस्ड केबिन
Nissan Gravite के इंटीरियर में तीन-रो सीटिंग लेआउट मिलेगा, जिसमें मॉड्यूलर सीट अरेंजमेंट होने की उम्मीद है. कंपनी ने अभी केबिन की पूरी डिटेल्स साझा नहीं की हैं, लेकिन फोकस ज्यादा स्पेस, रोजमर्रा की जरूरतों और काम के फीचर्स पर रहने वाला है. यह कार खासतौर पर फैमिली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन की जा रही है.
पेट्रोल इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन
Gravite में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो, दोनों विकल्पों में उपलब्ध होगा. इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया जाएगा. कीमत को प्रतिस्पर्धी रखा जाना Gravite की सबसे बड़ी ताकत हो सकती है. कंपनी की योजना मार्च 2026 से डिलीवरी और शोरूम एक्टिविटीज शुरू करने की है.
ये भी पढ़ें- लॉन्च के 6 महीने में ही Tesla को देना पड़ा डिस्काउंट 2 लाख रुपये सस्ता हुई Model Y
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
16 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
20 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
21 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines