हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nissan Gravite Launch: आज एंट्री लेगी Nissan Gravite, कितनी सस्ती होगी ये फैमिली कार? Triber से सीधी टक्कर!

अगर आप कम बजट में 7-सीटर फैमिली कार का इंतजार कर रहे थे, तो Nissan आज आपकी यह तलाश खत्म कर सकती है. कंपनी अपनी नई सब-4 मीटर MPV Gravite लॉन्च करने जा रही है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
आज लॉन्च होगी Nissan Gravite.

Nissan Gravite Launch: भारतीय बाजार में किफायती 7-सीटर कारों की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे समय में Nissan आज अपनी नई सब-4 मीटर MPV Gravite लॉन्च करने जा रही है. खास बात यह है कि Renault Triber के बाद यह अपने सेगमेंट की दूसरी और Nissan की ओर से आम ग्राहकों के लिए एक बड़ा दांव मानी जा रही है. कम कीमत में ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकल फीचर्स देने के वादे के साथ यह कार फैमिली खरीदारों को सीधे टारगेट करेगी.

कितनी हो सकती है कीमत ?

Nissan Gravite को सीधे Renault Triber के मुकाबले उतारा जा रहा है, क्योंकि दोनों का प्लेटफॉर्म काफी हद तक समान है. इसी वजह से इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 6 लाख रुपये रहने की उम्मीद है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 9 लाख रुपये तक जा सकती है. लॉन्च के दौरान कंपनी इसके वेरिएंट और फाइनल कीमत का पूरा खुलासा करेगी.

अलग पहचान के साथ नया लुक

विज्ञापन

हालांकि Gravite का मैकेनिकल बेस Triber जैसा है, लेकिन डिजाइन के मामले में इसे अलग पहचान देने की कोशिश की गई है. सामने की ओर बड़ा ग्रिल और ज्यादा शार्प बंपर इसे ऊंचा और दमदार लुक देते हैं. LED लाइट्स का सेटअप मिलता-जुलता है, लेकिन DRL डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है. बोनट पर दिए गए क्रीज इसके रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाते हैं.

साइड और रियर डिजाइन

विज्ञापन

कार का साइड प्रोफाइल सादा और उपयोगी रखा गया है. लागत कम रखने के लिए इसमें स्टील व्हील्स के साथ स्टाइलिश व्हील कवर दिए गए हैं. पीछे की ओर स्कल्प्टेड बंपर इसे थोड़ा स्पोर्टी टच देता है, जिससे इसका ओवरऑल लुक संतुलित और प्रैक्टिकल नजर आता है.

ड्यूल-टोन केबिन और फ्लेक्सिबल सीटिंग

विज्ञापन

Gravite के अंदर ब्लैक और व्हाइट ड्यूल-टोन थीम दी जा सकती है, जिससे केबिन ज्यादा खुला और हवादार महसूस होगा. डैशबोर्ड का डिजाइन सिंपल और उपयोग में आसान रखा गया है. यह एक तीन-रो MPV है और इसकी तीसरी पंक्ति की सीटें हटाई जा सकेंगी, जिससे जरूरत पड़ने पर बड़ा बूट स्पेस मिल सकेगा. दूसरी पंक्ति में स्लाइड और रिक्लाइन फंक्शन मिलने की उम्मीद है.

इंफोटेनमेंट और फीचर्स

विज्ञापन

डैशबोर्ड के बीच में 8-इंच का फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन दिया जा सकता है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट मिलेगा. स्टीयरिंग व्हील Magnite जैसा हो सकता है, जिसमें ग्लॉस ब्लैक फिनिश, लेदरेट कवर और कंट्रोल बटन मिलेंगे. कीमत को किफायती रखने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शायद न दिए जाएं.

आराम और सुविधा पर फोकस

विज्ञापन

तीनों रो में बैठने वाले यात्रियों के आराम का खास ध्यान रखा गया है. पीछे के लिए AC वेंट्स के साथ रूफ-माउंटेड ब्लोअर मिलने की संभावना है, जो भारतीय मौसम के हिसाब से काफी उपयोगी रहेगा. इसके अलावा टॉप वेरिएंट में पुश-बटन स्टार्ट और स्मार्ट की जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं.

इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प

विज्ञापन

Gravite में 1.0-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 72bhp की पावर और 96Nm टॉर्क पैदा करेगा. ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT का विकल्प मिलने की उम्मीद है. फिलहाल इसमें टर्बो इंजन देने की योजना नहीं है, क्योंकि इसका फोकस परफॉर्मेंस से ज्यादा माइलेज और किफायत पर है.

क्या उम्मीद करें

विज्ञापन

Nissan Gravite उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है जो कम बजट में 7-सीटर स्पेस, फ्लेक्सिबिलिटी और रोजमर्रा की उपयोगिता चाहते हैं. कॉम्पैक्ट साइज, मॉड्यूलर सीटिंग और जरूरी मॉडर्न फीचर्स के साथ यह शहर और परिवार दोनों के लिए एक संतुलित विकल्प साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- जनवरी 2026 में Maruti की इस 7-सीटर गाड़ी का रहा जलवा, बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola