निसान इंडिया ने भारतीय कार बाजार में अपनी पकड़ को मजबूत करने की बड़ी तैयारी कर ली है। कंपनी ने अगले फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए अपनी प्लानिंग का खुलासा कर दिया है। इस बार कंपनी दो नए मॉडल लेकर आ रही है जो मारुति सुजुकी और हुंडई को कड़ी टक्कर देंगे। निसान इंडिया की तरफ से एक कॉम्पैक्ट एसयूवी और एक कॉम्पैक्ट एमपीवी को जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।
निसान ने हाल ही में जापान के योकोहामा में आयोजित अपने ग्लोबल प्रोडक्ट शोकेस किए हैं। खास बात ये है कि दोनों मॉडल रेनो की ट्राइबर और डस्टर पर बेस्ड होंगे। कंपनी ने इनका एक फोटो टीजर भी जारी किया है। निसान की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर दे सकती है। फिलहाल भारत में निसान की कॉम्पैक्ट एसयूवी मैग्नाइट ही बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के पास ग्राहकों को लुभाने के लिए ज्यादा मॉडल नहीं हैं। ऐसे में कंपनी ने 2 नए प्रोडक्ट के ऐलान से यह साफ कर दिया है कि वो भारतीय कार बाजार के लिए पूरी तरह से तैयार है।
निसान की नई MPV और SUV में क्या होगा खास?
निसान की नई MPV कॉम्पैक्ट साइज में आएगी। इसमें 7 लोगों के बैठने की जगह होगी। इसकी लंबाई 4 मीटर से कम होगी इसमें 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इसमें बोल्ड लुक देखने को मिल सकता है। भारत में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिगा से होगा। निसान की आगामी SUV की बात करें तो इसमें भी 1.0L का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। 5 लोगों के बैठने की जगह होगी। के डिजाइन में डस्टर वाली झलक देखने को मिल सकती है।
4 कारें लॉन्च करेगी निसान
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा कि निसान के प्रोडक्ट की शुरुआत एक नई 7-सीटर MPV के साथ हुई है। इसे फाइनेंशियल ईयर 2025 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद वित्त वर्ष 26 की शुरुआत में पहले से घोषित नई एसयूवी लॉन्च की जाएगी। निसान मोटर इंडिया वित्त वर्ष 26 तक 4 प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
यह भी पढ़ें: ओला और उबर से कैसे अलग होगी सहकारी टैक्सी? अमित शाह ने बताया-लॉन्च जल्द
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
12 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
14 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
15 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
17 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines