Gift FASTag Pass To Friends: दिवाली पर लोग आमतौर पर सोना-चांदी या कोई खास सामान खरीदते हैं, लेकिन इस बार आप कुछ हटकर कर सकते हैं. अगर आपके दोस्त या परिवार में कोई ऐसा है जिसे यात्रा करना पसंद है, तो आप उन्हें FASTag Annual Pass गिफ्ट कर सकते हैं. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अब इस सुविधा को सभी के लिए आसान बना दिया है.
राजमार्ग यात्रा ऐप से करें गिफ्टिंग
NHAI की ओर से जारी नई सुविधा के तहत अब आप सीधे राजमार्ग यात्रा (Rajmarg Yatra) ऐप के जरिए किसी को भी FASTag Annual Pass गिफ्ट कर सकते हैं. इसके लिए ऐप में Add Pass ऑप्शन पर क्लिक कर गाड़ी का नंबर और उस व्यक्ति का कॉन्टैक्ट डिटेल डालनी होगी, जिसे आप पास देना चाहते हैं. एक साधारण OTP वेरिफिकेशन के बाद गिफ्ट किया गया पास उस वाहन के FASTag पर एक्टिव हो जाएगा.
1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर मान्य
FASTag Annual Pass से यात्रा करने वालों को अब हर टोल प्लाज़ा पर रुकना नहीं पड़ेगा. यह पास देशभर के 1,150 से ज्यादा टोल प्लाजा पर मान्य है. इस सुविधा से टोल भुगतान आसान और किफायती हो जाता है. पास सिर्फ नॉन-कमर्शियल वाहनों पर लागू होगा और इसकी फीस एक बार में राजमार्ग यात्रा ऐप से भरनी होगी.
डिजिटल पेमेंट पर मिलेगा फायदा
15 नवंबर से NHAI ने टोल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. पहले जिन वाहनों में FASTag नहीं होता था, उन्हें डबल टोल चार्ज देना पड़ता था. अब अगर कोई व्यक्ति UPI या अन्य डिजिटल मोड से भुगतान करता है, तो उसे सिर्फ 1.25 गुना टोल देना होगा. जबकि कैश देने वालों को अभी भी डबल चार्ज ही चुकाना पड़ेगा. उदाहरण के लिए, अगर किसी गाड़ी का टोल 100 रुपये है तो UPI से भुगतान करने पर 125 रुपये और कैश देने पर 200 रुपये लगेगा.
25 लाख से ज्यादा यूजर्स ने अपनाया
FASTag Annual Pass अगस्त 2025 में लॉन्च हुआ था और सिर्फ दो महीनों में ही इसे 25 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना लिया है. इस अवधि में करीब 5.67 करोड़ ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड किए गए हैं. इस पास के आने से हाइवे पर जाम कम होगा और टोल कलेक्शन भी पहले से तेज और पारदर्शी बनेगा.
क्यों किया गया ये बदलाव
मंत्रालय की 4 अक्टूबर 2025 की अधिसूचना के मुताबिक, नेशनल हाइवे फी रूल्स में संशोधन इसलिए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करें. इससे टोल प्लाज़ा पर भीड़ घटेगी और भुगतान प्रणाली और भी कुशल हो जाएगी.
ऐसे करें अपना FASTag स्टेटस चेक
अगर आप यह जांचना चाहते हैं कि आपका FASTag एक्टिव है या नहीं, तो आप कुछ आसान स्टेप्स में यह कर सकते हैं:
- सबसे पहले NPCI की वेबसाइट पर जाएं.
- NETC FASTag Status’ पेज पर क्लिक करें.
वहां अपना वाहन नंबर (VRN) या NETC FASTag ID डालें. - अगर आपका FASTag बैलेंस सही है लेकिन स्टेटस इनएक्टिव दिखा रहा है, तो आप बोनस क्लेम करने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- भाईदूज पर क्या दें तोहफा? 2000 से कम के ये 5 Earbuds हैं बेस्ट ऑप्शन, भाई हो जाएगा खुश
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
12 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
16 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
18 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
19 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines