Next Gen Maruti Dzire: अगर आप मारुति सुजुकी की नई डिजायर का इन्तजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज़ है। इस साल फेस्टिव सीजन से ठीक पहले कंपनी नई डिजायर को लॉन्च कर सकती है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग अपने आखिरी पड़ाव पर है। हम लगातार आपको नई डिजायर के बारे में अपडेट कर रहे हैं। लेकिन अब कुछ नई जांनकारी इस कार को लेकर सामने आई है।
आपको बता दें कि आगामी मॉडल न सिर्फ जबरदस्त माइलेज ऑफर करेगा बल्कि सेफ्टी के लिए भी काफी सॉलिड साबित होगा। हाल ही में मारुति ने नई स्विफ्ट बाजार में आई है जिसकी कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इस समय नई स्विफ्ट देश की सबसे ज्याद बिकने वाली हैचबैक कार बन गई है।
Z-Series का इंजन देगा पावर
न्यू-जनरेशन मारुति डिजायर में परफॉरमेंस के लिए Z-Series का 3 सिलेंडर इंजन मिलेगा, यही इंजन नई स्विफ्ट को भी पावर देता है। लेकिन डिजायर के लिए इस इंजन को थोड़ा अपडेट किया जायेगा। 3 सिलेंडर वाला यह इंजन 82 hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क देगा।
इस इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड AMT गियरबॉक्स को जोड़ा जाएगा। माइलेज के लिहाज से इंजन काफी बेहतर होने वाला है। न्यू-जनरेशन डिजायर का मुकाबला, होंडा अमेज, टाटा टिगोर और हुंडई ऑरा के साथ होगा।
मिल सकती है हाइब्रिड टेक्नोलॉजी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इंजन में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को शामिल किया जा सकता है। आजकल कार कंपनियां 3 सिलेंडर इंजन इंका खूब इस्तेमाल कर रही हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि ड्राइविंग के दौरान पावर ज्यादा मिलती है। एक सिलेंडर कम होने पर इंजन साइज़ छोटा होता है और कॉस्ट में भी कमी आती है जिसकी वजह से कार की कीमत भी थोड़ी कम हो जाती है।
इसके अलावा बेहतर माइलेज भी मिलती है। इसके अलावा नए मॉडल में ADAS (Advanced Driving Assistance Systems) सेफ्टी फीचर्स मिल सकता है। नई डिजायर के फ्रंट और इंटीरियर में नई स्विफ्ट की ही झलक देखने को मिल सकती है ।
CNG में भी चलाओ नई डिजायर
नई डिजायर को पेट्रोल के साथ CNG ऑप्शन में भी लाया जायेगा। सोर्स के मुताबिक पेट्रोल मोड पर यह कार 25km तक की माइलेज ऑफ़र कर सकती है जबकि CNG मोड पर यह 31km तक की माइलेज देगी।
सामान रखने के लिए इसमें 378 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलेगा। इस समय मौजूदा डिजायर की एक्स-शोरूम कीमत 6.56 लाख रुपये से शुरू होती है, ऐसे में माना जा रहा है कि नई डिजायर की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Hero ने पेश किया शानदार ऑफर! सिर्फ 8999 रुपये देकर घर लाओ 125cc इंजन वाला ये दमदार स्कूटर
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
15 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
16 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
20 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
22 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines