All New Jeep Compass: सेगमेंट में जीप कंपास एक बड़ा और भरोसेमंद नाम है। इस एसयूवी को भारत आये अब काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसमें कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला। लेकिन अब खबर आ रही है कि जीप अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को एक दम नए अवतार में लेकर आ रही है। कंपनी ने इसके नए डिजाइन की कुछ तस्वीरों को जारी कर दिया गया है जिसमें इसका पूरा डिजाइन बदला हुआ दिखाई दे रहा है। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया देखने को मिलेगा नई Jeep Compass में…
नया डिजाइन, लेटेस्ट फीचर्स
Next-gen Jeep Compass में कई बदलाव देखने के लिए मिले हैं। फिलहाल इसके डिजाइन की कुछ तस्वीरें जारी की गई हैं, लेकिन इसके इंटीरियर के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं लाई गई है। इस बार जीप पूरी तरह से बदली हुई नजर आएगी। नई जनरेशन Jeep Compass के नए डिजाइन में रैक्टेंगुलर शेप के हेडलैम्प देखने के लिए मिले हैं। इसमें स्लेटेड ग्रिल देखने को मिलेगी जो इसके डिजाइन को पहले की तरह बनाये रखेगी। इसके साइड प्रोफाइल को ज्यादा पॉलिश लुक और व्हील आर्च पर भी कुछ बदलाव किये जा रहे हैं।
इसमें चौड़े व्हील आर्च, फ्लोटिंग रूफ इफ़ेक्ट, पीछे की तरफ LED लाइटिंग एलिमेंट के साथ शार्प रैप अराउंड टेल लैंप देखने मिलेगी। साइज के मामले में नई Jeep Compass मॉडल मौजूदा से बड़ी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो केबिन में ज्यादा स्पेस मिलेगा। माना जा रहा है कि इसके इंटीरियर में काफी बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। इसमें नया डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और डोर ट्रिम्स में अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
इसके साथ ही इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए बड़ी स्क्रीन दी जा सकती है। नई जनरेशन Jeep Compass में कनेक्टिविटी और ADAS किट में सुधार किया जा सकता है। हाल में मिलने वाले मॉडल में 10.1 इंच की टचस्क्रीन दिया जाता है। इसके अलावा, वेंटिलेटेड लेदर सीट, वॉयस कमांड, वायरलेस चार्जिंग और डुअल-पैन सनरूफ समेत कई फीचर्स को पहले की तरह बरकरार रखा जा सकता है।
इंजन में होगा बदलाव?
नई जीप कंपास STLA मीडियम आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर बेस्ड होगी। इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल ओपल ग्रैंडलैंड और आने वाली सिट्रोएन C5 एयरक्रॉस जैसी गाड़ियों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। अब अगर इस प्लेटफॉर्म के साथ यह एसयूवी आती है तो यह कई तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट कर सकती है। नई कंपास के इंजन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इसमें 2.0L लीटर का पेट्रोल/डीजल इन् मिल सकता है। भारत में इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है जबकि यूरोप कार बाजार में इसे पहले उतारा जाएगा।
यह भी पढ़ें: 100 रुपये में 500 किलोमीटर दौड़ेगा ये Electric Scooter, जानें फीचर्स से कीमत तक के बारे में
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines