Next-Gen Hero Destini: हीरो मोटोकॉर्प अपने लोकप्रिय 125cc स्कूटर Destini का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। भारत में इस स्कूटर का सीधा मुकाबला Activa 125 , Jupiter 125, Access 125, और Fascino 125 से होगा। देखा जाए तो 125cc स्कूटर सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प उतना मजबूत प्लेयर नहीं है जितने होंडा, टीवीएस और सुजुकी हैं। लेकिन इस बार कंपनी ने कमर कस ली है और पूरी तैयारी के साथ नए मॉडल लॉन्च करने जा रही है।
बड़ा हो रहा है 125cc स्कूटर सेगमेंट
भारत में 125cc स्कूटर सेगमेंट अब बड़ा हो रहा है। अब ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प पूरी तैयारी के साथ नया Destini 125 लेकर आ रही है हाल ही में यह स्कूटर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हीरो के नए Destini 125 में इस बार नई LED हेडलाइट, हीट शील्डेड एग्जॉस्ट,नई LED डीआरएल यूनिट देखने को मिल सकती है। आरामदायक राइड के लिए इसमें टेलिस्कोपिक हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर और रियर में स्प्रिंग–लोडेड हाइड्रोलिक डैम्पर दिया गया है।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो ने मॉडल में भी 125cc सिंगल सिलेंडर एयर–कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 9 बीएचपी की पावर और 10.4 एनएम का टॉर्क पैदा देगा । इसे सीवीटी ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस स्कूटर में फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलेगी। सोर्स के मुताबिक इंजन में पावर और टॉर्क में थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। जहां तक कीमत की बात है, तो नया स्कूटर 80,000 से ज्यादा की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
इनसे होगा मुकाबला
TVS Jupiter 125
हीरो ने नए Destini 125 का सीधा मुकाबला Jupiter 125 से होगा, जो एक दमदार स्कूटर है। यह अपने सेगमेंट का सबसे अच्छा दिखने वाला स्कूटर है। इसकी सीट के नीचे 32 लीटर का स्पेस मिल जाता है जहां आप 2 फुल फेस हेलमेट आसानी से रख सकते हैं। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 86,405 रुपये से शुरू होती है। Jupiter 125 के इंजन की बात करें तो इसमें 124.8cc का इंजन दिया है, जो कि 8.3PS की पावर और 10.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
Suzuki Access 125
Destini 125 सीधे तौर पर सुजुकी एक्सेस 125 को भी कड़ी टक्कर देगा। यह सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला स्कूटर है। इसमें 125 cc का इंजन दिया है जो 8.7 PS की पावर और 10 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें पावर के साथ बेहतर माइलेज आपको मिलती है। स्कूटर का डिजाइन सिंपल है और डेली यूज़ के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। Access 125 की एक्स-शोरूम कीमत 86 हजार रुपये से शुरू होती है
Yamaha Fascino 125
यामाहा फसिनो भी एक स्टाइलिश स्कूटर है। इसमें 125cc का इंजन दिया जो 8.2 PS की पावर और 10.3Nm का टॉर्क का देता है, यह इंजन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस है। सामान रखने के लिए इस स्कूटर की सीट के नीचे आपको 21 लीटर का स्पेस मिल जाता है। इसका डिजाइन अच्छा है। Fascino 125 की एक्स-शोरूम कीमत 79 600 रुपये से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें : 10 रुपये में 100km की रेंज, ये हैं सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 69 हजार से शुरू
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
53 mins agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
4 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
20 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
22 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines