News Maruti Swift 2024 camparision with Hyundai Exter: बाजार में मिड सेगमेंट प्राइस रेंज गाड़ियों के कई ऑप्शन अवेलेबल हैं। इनमें सीएनजी के साथ लेटेस्ट ट्रेंडी लुक और फीचर्स मिलते हैं।
इसी सेगमेंट में नई Maruti Swift 2024 को लॉन्च किया गया है, जिसमें कंपनी ने नई ग्रिल, हेडलाइट और हाइब्रिड इंजन दिया है। यह कार कंपनी के नए जेड सीरीज इंजन के साथ पेश की गई है। इसी के टक्कर की मार्केट में एक और कार है Hyundai Exter, जिसमें स्टाइलिश लुक और सीएनजी इंजन ऑप्शन मिलता है। आइए आपको दोनों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
नई Maruti Swift की कीमत बेहद कम
मारुति सुजुकी ने अपनी नई कार को शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये में लॉन्च किया है। इसका टॉप मॉडल 9.64 लाख रुपये में दिया जा रहा है। बता दें यह दोनों एक्स शोरूम प्राइस हैं। इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह थ्री सिलेंडर इंजन है, जिससे सड़क पर चलते हुए ड्राइवर को हाई पिकअप मिलती है। कार में रिवर्स पार्किंग सेंसर, हिल हिल्ड असिस्ट और छह एयरबैग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।
Swift में यह फीचर्स भी
- कार में 6 वेरिएंट मिलेंगे।
- एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और लो फ्यूल वार्निंग इंडिकेटर
- की-लैस एंट्री और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
- डिजिटल ड्राइवर कलस्टर और हाई स्पीड अलर्ट
- पावर विंडो और टिल्ट स्टेयरिंग ऑप्शन
- 82hp की पावर और 112 Nm का टॉर्क
- मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
Hyundai Exter में हाई पावर इंजन
इस कार का बेस मॉडल 7.05 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिल रहा है। कार का सीएनजी वर्जन शुरुआती कीमत 9.65 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। इस स्टाइलिश कार में 1.2-लीटर का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जा रहे हैं।
Exter में मिलते हैं यह खास फीचर्स
- टॉप मॉडल में डैशकैम और सनरूफ ऑफर की जा रही है।
- 82 bhp की पावर और 114 Nm का टॉर्क
- 8 इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- रियर पार्किंग सेंसर और चाइल्ड एंकरेज सिस्टम
- पांच ट्रिम और अलॉय व्हील
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines