Yezdi Adventure: ऑफ रोडिंग के लिए रॉयल एनफील्ड हिमालयन एक शानदार बाइक के रूप में जानी जाती है, लेकिन अब इसको कड़ी टक्कर देने के लिए Yezdi Adventure बाइक भारत में लॉन्च हो गई है। इस बार नए मॉडल में कंपनी ने कई अच्छे फीचर्स शामिल किए हैं। बाइक की कीमत 2,09,900 रुपये से शुरू होती है। इसमें नए कलर्स और अलग-अलग वेरिएंट मिलते हैं, यानी जो मॉडल आपकी जरूरत को पूरा करे, वही आप चुन सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या कुछ खास और नया है, नई Yezdi Adventure में…
कीमत और फीचर्स
नई Yezdi Adventure की एक्स शोरूम कीमत 2,09,900 रुपये से लेकर 2,19,900 रुपये तक जाती है। इस बाइक को आप Tornado Black, Magnite Maroon, Wolf Grey और Glacier White कलर ऑप्शन में ख़रीद सकते हैं। इस बाइक में 220 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिसकी वजह से खराब रास्तों पर यह आसानी से निकल जाएगी।
इतना ही नहीं टर्निंग और लॉन्ग ट्रेवल के दौरान इस बाइक पर थकान न हो, इसलिए इसकी हैंडलिंग को बेहतर बनाया गया है। इस बाइक में नया sump guard लगाया है, जिससे ऑफ रोडिंग के दौरान कीचड़ या धूल-मिट्टी इंजन में नहीं जाती। इस फीचर की वजह से इंजन दुरुस्त और बढ़िया रहता है।
इंजन और पावर
बाइक में 334cc का इंजन लगा है, जो 29.6PS की पावर और 29.9Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी ने इसके exhaust को थोड़ा-सा अपडेट किया है, ताकि बाइक की परफॉरमेंस में कोई दिक्कत न हो। इस बाइक के डिजाइन को थोड़ा-सा नया टच दिया गया है।
रॉयल एनफील्ड हिमायन से होगा मुकाबला
नई Yezdi Adventure का सीधा मुकाबला हिमालयन से होगा। इस बाइक की कीमत 2.85 लाख रुपये से शुरू होती है। इतना ही नहीं, बाइक में डिजिटल कंसोल मीटर मिलेगा। इसमें एलईडी लाइटिंग और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। इसमें स्पिप्ट सीट के साथ मोटर टायर दिए गए हैं। यह बाइक लॉन्ग रूट पर आरामदायक सफर देगी। इसमें बड़ा हैंडलबार और स्टाइलिश फ्रंट लुक मिलता है। बाइक में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और डिस्क ब्रेक की सुविधा मिलती है।
यह भी पढ़ें: नई कार पर 4.10 लाख रुपये बचाने का आज आखिरी दिन! ऐसे उठा सकते हैं बेस्ट डील
संबंधित खबरें
दिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 hr agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines